Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एसआई ने वर्दी को किया कलंकित, पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची महिला संग थाने में किया ये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

एसआई ने वर्दी को किया कलंकित, पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची महिला संग थाने में किया ये

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/08 at 2:40 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

महिला दिवस के दिन एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां थाने में मदद की गुहार लगाने गई महिला को एक पुलिसकर्मी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।  दरअसल, 26 वर्षीय पीड़िता खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई थी, लेकिन यहां मौजूद 54 साल के पुलिस उप निरीक्षक ने थाने में ही उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया।  यह घटना अलवर के खेलड़ी गांव का है।

पीड़िता का आरोप है कि वह दो मार्च को पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने खेड़ली थाना गई थी, जहां उसकी मुलाकात सब इंस्पेक्टर भारत सिंह से हुई। पीड़िता का कहना है कि भरत ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह पति के साथ चल रहे उनके विवाद को काउंसिलिंग की मदद से सुलझवा देगा। इसके बाद वह उसे थाना परिसर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।

- Advertisement -
Ad image

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत करने थाने पहुंची तो उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई और पुलिस दिनभर मामले को छुपाती रही। हालांकि अब इस मामले की खबर उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुकी है। इसके बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी थाने ने देर रात थाने भी पहुंचे थे, जिसके बाद आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

महिला ने संगीन आरोप लगाते हुए बताया है कि जादौन ने उसे राहत दिलाने और पति के साथ काउंसिलिंग कराने के नाम पर थाने में बने एक कमरे में तीन दिन तक दुष्कर्म किया। वहीं, मामले में आईजी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है।

- Advertisement -

इसके अलावा अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी को अभी तक सस्पेंड नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ परिवाद दिया। इसमें लिखा कि उसका पति उसे तलाक की धमकी देता है, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहती। एसआई ने उसे झांसा दिया कि वह उसके और पति के बीच काउंसिलिंग कराने के साथ परिवाद में मदद करेगा, लेकिन उसने थाने परिसर में बने अपने आवासीय रूम में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी एसआई ने उसे तीन और 4 मार्च को भी थाने बुलाया और दुष्कर्म  किया। इसके बाद रविवार शाम जब पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई, तब भी एसआई ने उससे छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया।

गौरतलब है कि अलवर में पिछले सात दिन में यह दूसरी बार है जब पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इससे पहले एक महिला ने दो मार्च को अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर पर रेप का आरोप लगाया था। इन घटनाओं से राजस्थान पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME- क्या आपका बच्चा भी घर से बाहर अकेले खेलने जाता है, खबर पढ़कर रूह कांप जाएगी..क्योंकि
Next Article CONGRATS : छग ओलम्पिक संघ महासचिव… गुरुचरण सिंह होरा ने… अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर… दी शुभकामनाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जिला प्रशासन की तानाशाही वार्ड नंबर 29 के सैकड़ों निवासी बने बेघर, प्रकाश नायक
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 15, 2025
Ahmedabad Plane Crash : कल राजकोट में होगा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, राजनीतिक शोक घोषित
Grand News देश June 15, 2025
CG NEWS: कांग्रेस की जांच कमेटी ने देखा नदी पर रैंम्प, घायलों का लिया बयान
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 15, 2025
CG NEWS : गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पसरा मातम 
क्राइम छत्तीसगढ़ धमतरी June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?