Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सफेद हाथी है*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

*छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सफेद हाथी है*

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/03/09 at 12:08 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

*छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सफेद हाथी है*

- Advertisement -

रायपुर :
2004 से 31.2.2021 तक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायपुर द्वारा रायपुर, जशपुर, बालोद, राजनांदगांव में कुल 621 आवासीय एवं 35 व्यवसायिक संस्थानों का निर्माण किया गया, उसमें से 605 आवासीय निर्माण किए गए भवन आज तक विक्रय नहीं हो सके।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा विभिन्न जिलों में, राजधानी रायपुर सहित आवासीय भवनों का निर्माण किया गया, उसके लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने केनरा बैंक से 682,12,68,623 रुपए का लोन 8.50 % प्रतिशत ब्याज की दर से लिया गया। इलाहाबाद बैंक से 187 करोड़ 50 लाख रुपए लोन 7.30 प्रतिशत ब्याज पर लिया गया है।

- Advertisement -

आज की तारीख में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को लोन के रूप में उपरोक्त बैंक को 869 करोड़ 62 लाख 68000 एवं 623 रुपये देनदारी है, यह छत्तीसगढ़ की जनता के टैक्स के पैसे से लोन चुकाया जाएगा, क्योंकि उपरोक्त लोन छत्तीसगढ़ शासन की गारंटी पर उपरोक्त बैंकों ने स्वीकृत किया है।

- Advertisement -

एक बात समझ नहीं आ रही है कि इतनी राशि का लोन आखिर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के ऊपर है और उसने कहां कहां जमीन अधिग्रहित कर के रखी हुई है, क्या योजनाएं फेल हो गई है।

जनता को टैक्स पर क्यों लादा जा रहा है, अगर वह सफल नहीं है, तो छत्तीसगढ़ सरकार को यह सफेद हाथी पालने की आवश्यकता क्या है, इस को भंग कर देना चाहिए। ऐसा प्रदेश की जागरूक जनता की राय है, उपरोक्त जानकारी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के एक लिखित प्रश्न में प्रदेश के आवासीय मंत्री मोहम्मद अकबर ने 9 मार्च को लिखित में विधानसभा में उपलब्ध करवाएं हैं, जनता यहां आंकड़ा देखकर आश्चर्यचकित है।

*भाजपा सरकार कागजों में आंकड़ों का खेल खेलकर पुरस्कारें अर्जित करती रही*
(20 अप्रैल 2016)
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हुआ था। राज्य के गृह निर्माण मंडल को आवास निर्माण में नवाचार के प्रयोग पर उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया था। दिल्ली में हुडको के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू के हाथों छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने संयुक्त रूप से ये पुरस्कार लिये थे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आवास निर्माण की डिजाइन और उसे किफायती बनाने के साथ ही पर्यावरण हितैषी बनाने की दिशा में नवाचार का प्रयोग करते हुए अभिनवकारी तकनीक को अपनाया है/था। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को मिले इस सम्मान पर सीएम रमन सिंह और आवास एंव पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने गृह निर्माण मंडल को बधाई दी थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article AMAZING : राजधानी में सचिन-सहवाग-युवराज… की ड्रेसिंग रूम में… मस्ती भरा अंदाज… जरुर देखें
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ : रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG NEWS: जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
 UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?