Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पति की हैवानियत : मॉडलिंग कर रही पत्नी की फरसे से काटे हाथ-पैर… फिर डस्टबिन में फेंक दिया… पुलिस पर भी किया वार… फिर जो हुआ… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइममध्य प्रदेश

पति की हैवानियत : मॉडलिंग कर रही पत्नी की फरसे से काटे हाथ-पैर… फिर डस्टबिन में फेंक दिया… पुलिस पर भी किया वार… फिर जो हुआ… 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/10 at 12:05 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक ने अपनी पत्नी का बायां हाथ और पैर का पंजा फरसे से काट दिया। वारदात के वक्त महिला सो रही थी। घटना के बाद आरोपी बालकनी में जाकर बेफिक्र सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले उड़ाने लगा।

- Advertisement -
Ad image

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

निशातपुरा सीएसपी अनिल त्रिपाठी के मुताबिक, सिवनी मालवा होशंगाबाद निवासी 28 वर्षीय प्रीतम राजपूत यहां विश्वकर्मा नगर फेज 2 में अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ किराये से रहता है। उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता इंदौर में निजी कंपनी में काम करती है। मंगलवार को वह भोपाल आई थी। रात करीब 11:30 बजे मां-बेटे घर में सो रहे थे। तभी नशे में धुत प्रीतम घर पहुंचा और फरसे से पत्नी के बाएं हाथ पंजा और पैर का पंजा काटकर डस्टबिन में डाल दिया। उसने दाहिने पैर पर भी फरसे से वार किया।

- Advertisement -

अचानक ताबड़तोड़ हमले से लहूलुहान महिला और बच्चे की चीखें चुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि प्रीतम बाहर निकलकर फरसा लहराने लगा। अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे टीला जमालपुरा थाने के एसआई दिनेश चौहान, निशातपुरा के आरक्षक राहुल सिकरवार और शैलेंद्र पर भी प्रीतम ने हमले का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बातों में उलझाकर उसे दबोच लिया। अंदर घुसकर देखा तो महिला लहूलुहान हालत में थी और हाथ व पैर के पंजे डस्टबिन में पड़े थे। पुलिस ने महिला और उसके कटे अंगों को लेकर अस्पताल भेज दिया।

2012 में हुई थी शादी
प्रीतम और संगीता की शादी 2012 में हुई थी। संगीता इंदौर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह महीने या 15 दिन में एक बार भोपाल आती थी। जांच में पता लगा है कि प्रीतम उस पर हर हफ्ते भोपाल आने का दबाव बनाता था। इसी को लेकर प्रीतम से उसका विवाद होता था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दर्दनाक हादसा ब्रेकिंग : प्रदेश में यहाँ मेला देखने जा रहे 2 दोस्तों की मौत… तेज रफ़्तार केप्सुल वाहन की चपेट में आया स्कूटी… 2 की मौके पर मौत… एक गंभीर… स्वजनों ने किया चक्काजाम
Next Article खेरधा(अहिवारा)में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जनप्रतिनिधियों के द्वारा महिलाओं का सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bollywood News: हुमा कुरैशी ने ‘मालिक’ के गाने के लिए नहीं ली फीस, वजह सुनकर फैंस हुए फिदा
bollywood Grand News मनोरंजन June 28, 2025
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?