Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG SCAM : दशकभर पुराने मामले ने… फिर उठाया फन… किसको डसेगा, कौन बचेगा… मचा सियासी हड़कंप… मामला 100 करोड़ का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG SCAM : दशकभर पुराने मामले ने… फिर उठाया फन… किसको डसेगा, कौन बचेगा… मचा सियासी हड़कंप… मामला 100 करोड़ का

Desk
Last updated: 2021/03/11 at 12:58 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम में एक सौ एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। हालांकि, मामला एक दशक से भी पुराना है, लेकिन फाइलों में दफन हो चुके इस मामले को छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा विभाग के एक पत्र ने फिर से ऊपर ला दिया है। अब इस पर पाट्यपुस्तक निगम के मौजूदा अध्यक्ष ने पूर्ववर्ती कार्यकाल पर हमला बोल दिया है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा की ओर से पाठ्यपुस्तक निगम को लिखे इस पत्र ने भ्रष्टाचार के पुराने मामले को फिर से बाहर ला दिया है। और इसी के साथ मौजूदा एवं पूर्ववर्ती अध्यक्ष के बीच राजनीतिक जंग भी छिड़ गई है। दरअसल, 2008-09 के लोकल फंड ऑडिट में पाठ्यपुस्तक निगम में 100 करोड़ से ऊपर की वित्तीय अनियमितता सामने आई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ये अनियमितता 2004 से 2010 के बीच की थी। 25 जुलाई 2017 को इन तमाम अनियमितताओं पर पाठ्यपुस्तक निगम से स्पष्टीकरण मांगा गया और 4 महीनों के भीतर जवाब देने को कहा गया, लेकिन निगम के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस मामले के चार साल बाद फिर से छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा की ओर से पाठ्यपुस्तक निगम को पत्र लिख कर 101 करोड़ से ज्यादा की वित्तीय अनियमितता पर जवाब देने को कहा गया है। चुंकि मामला 2017 के कार्यकाल से जुड़ा है, लिहाजा मौजूदा अध्यक्ष पुराने कार्यकाल को लेकर हमलावर हो गए हैं।

- Advertisement -

इस हमले पर तत्कालीन अध्यक्ष देवजी भाई पटेल ने भी पलटवार कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2008-09 की वित्तीय अनियमितता पर 2017 में स्पष्टीकरण क्यों मांगा गया। इसके लिए ऑडिट अधिकारियों से भी सवाल होने चाहिए।

- Advertisement -

बहरहाल, इस आरोप प्रत्यारोप से इतना तो साफ हो गया है कि पाठ्यपुस्तक निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुए हैं। अब देखना होगा कि भ्रष्टाचार की तमाम पुरानी फाइलें खुलती हैं और भ्रष्टाचारियों को कोई सजा भी मिलती है, या फिर पूरा मामला राजनीतिक जंग में दबकर रह जाता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRIBUTE : गुलजार दादी ने त्यागा शरीर… सीएम बघेल ने व्यक्त किया शोक
Next Article CG ब्रेकिंग : रेलवे की ई टिकटों को हेराफेरी का बड़ा खुलासा… RPF ने 7 टिकट दलालों को धर दबोचा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?