Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : आज महाशिवरात्रि पर्व… पढ़िये क्या कहता है… आपका राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : आज महाशिवरात्रि पर्व… पढ़िये क्या कहता है… आपका राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/11 at 9:03 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 11 मार्च, 2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अपने हर काम में सफलता हासिल होगी, जिससे आपका हौसला भी सातवें आसमान पर होगा, लेकिन शाम के समय सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के अध्ययन के लिए कुछ नई किताबें खरीदनी पड़ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर परिवार के बुजुर्गों से सलाह मशविरा हो सकता है। शाम के समय आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी, जिससे आपका धन भी अधिक व्यय होगा।

- Advertisement -

मिथुन : आज आपका व्यापार तेजी से गति पकड़ेगा, जिससे आपके धन लाभ के सभी मार्ग खुलेंगे और आप अपनी आर्थिक स्थिति को बहुत ही मजबूत बनाएंगे। अपनी प्रगति को आप को स्थाई रूप से बनाए रखना होगा। आज आप को व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन आपके लिए कानून के पचड़े में रहने का होगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठाएगा, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। धन कोष में भी आज कमी आएगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज नगद धन की कमी हो सकती है। नौकरी व व्यवसाय में लगे लोगों को आज तरक्की मिलेगी।

सिंह : आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य खुश नजर आएंगे, लेकिन इसमें आपका धन व्यय अधिक होगा। आपके मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। मित्रों के लेन देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज आपके फैसले में पूरा साथ देंगे।

कन्या : आज आप कोई नया जरूरी सामान अपने घर ला सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत समय से इंतजार में थे। आज वह दिन आ गया है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर डालेंगे, तो आपको अपने भविष्य की चिंता होगी। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके भाई की सलाह से आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी।  आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

तुला : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के भी मामले में टांग नहीं आ अढ़ानी है, नहीं तो वह मामला आपके सिर पर आ सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपका अपनी माताजी से कोई विवाद हो सकता है, लेकिन संयम रखें। विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उनको नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन सलाह ऐसे व्यक्ति से लें जो अनुभवी हो। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जो आपकी परेशानी बन सकता है।

धनु : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आप आज कुछ भी करके अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि करेंगे, जिसे देख आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, इसलिए छोटे बच्चे आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं। पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई मामला आज फिर उठ सकता है। जीवनसाथी आज आपसे कहीं घूमने फिरने की बात कर सकता है।

मकर : आज आप अपने घर में दैनिक जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब का बोझ बढ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेशी व्यापार चरम पर होगा। आज रुका हुआ धन आपको कहीं से प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर मन में हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में आज दरार आ सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें ।

कुंभ : आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करके आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।

मीन :  यदि आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो आज दिन उत्तम है। भविष्य में आपको भरपूर साथ मिलेगा। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। संतान को धर्म-कर्म के कार्यों में जुटा देख मन मे हर्ष होगा। आज आप किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों की साथ की आवश्यकता होगी। जीवन साथी से आपकी माताजी का कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो।

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : किसान संगठन ने फिर किया भारत बंद का एलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ भी करेंगे प्रदर्शन
Next Article BIG GIFT : सीएम बघेल का एक और तोहफा… महिलाओं और खिलाड़ियों के बाद… अब इन वर्ग के लोगों को… मुफ्त मिलेगी क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान 
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य May 24, 2025
उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में मॉनिटर लिज़ार्ड के शिकारी की गिरफ्तारी, तीन फरार – थर्मल ड्रोन से इलाके की निगरानी
Grand News May 24, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
Grand News May 24, 2025
RAIPUR NEWS : थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत बी.एन.बी. स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?