Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : नग्न हालत में मिली युवती की लाश… शरीर पर धारदार हथियार के निशान… रेप के बाद हत्या का अंदेशा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsMURDERकांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

BREAKING : नग्न हालत में मिली युवती की लाश… शरीर पर धारदार हथियार के निशान… रेप के बाद हत्या का अंदेशा

Desk
Last updated: 2021/03/12 at 11:54 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को धारदार हथियार से वार कर एक युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव देर रात खेत में बनी झोपड़ी में नग्न हालत में मिला है। ऐसे में आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तविकता क्या है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके बाद से युवक गायब है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मालगांव निवासी 19 साल की युवती गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने छोटे भाइयों और पड़ोसी युवक गंगेश्वर मंडावी के साथ खेत की रखवाली के लिए गई थी। गंगेश्वर वहां पर फेंसिंग के तार ठीक करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि उसने गुड़ाखू लाने के लिए बच्चों को दुकान पर भेज दिया। दोपहर करीब 1 बजे बच्चे लौटे तो युवती नहीं मिली। उन्होंने गंगेश्वर से पूछा तो उसने झोपड़ी में ताला लगाकर जाने की बात कही।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बच्चे इंतजार करते रहे
इस पर बच्चे वहीं झोपड़ी के पास बैठकर युवती का इंतजार करने लगे। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी युवती का पता नहीं चला तो शाम करीब 4 बजे बच्चे घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन खेत पहुंचे और तलाश शुरू की तो युवती की चप्पल झोपड़ी के बाहर पड़ी मिली। इस पर उन्हें शंका हुई तो दीवार फांद अंदर घुसे तो युवती का नग्न शव पड़ा था। चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे।

- Advertisement -

परिजनों ने दर्ज कराया मामला
युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल गंगेश्वर मंडावी के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद आगे धाराएं जोड़कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से गंगेश्वर मंडावी का पता नहीं है। पुलिस उसे भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है। युवती का चयन नारायणपुर कृषि महाविद्यालय में हुआ था। वह कुछ दिन में ही हॉस्टल जाने वाली थी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर… गरजे सीएम ने कहा… देश को कोई छेड़ा तो… उसे हम नहीं छोड़ेंगे
Next Article BREAKING : शाम पांच बजे के बाद… चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक… तो निपटा लें, जरुरी काम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?