Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : शनि अमावस्या आज…राशियों पर कैसा होगा प्रभाव… पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : शनि अमावस्या आज…राशियों पर कैसा होगा प्रभाव… पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/13 at 8:18 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 13 मार्च, 2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। वाहन संबंधित समस्या आपके सामने आ सकती है, लेकिन संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : यदि आपके जीवन में कुछ रिश्तो में वाद-विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होता दिख रहा है और यदि कोई चल व अचल संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसमें आपको अपने मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छोटे सदस्य अथवा संतान पक्ष को कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए खाने-पीने में विशेष ध्यान दें अन्यथा अपचन का प्रभाव बना रहेगा।

- Advertisement -

कर्क : आज आप अपने कारोबार को लेकर अपने किसी जानकार से मिल सकते हैं और उसके अनुभव से कुछ सीख लेंगे, जो आपके कारोबार को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। आपको कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच रह सकते हैं। परिवर्तन की आकांक्षा भी आप रखेंगे।

सिंह : आज आपको धन के लेनदेन से सावधानी बरतनी है क्योंकि किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा। शत्रु प्रबल होंगे। परिवार की समस्याओं के संबंध में यदि आज जोश में आकर कोई गलत निर्णय लिया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

कन्या : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद भी आपको लाभ से वंचित रहना होगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र के लिए कुछ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के कारण तनाव  रहेंगे। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज आपको निपटाने होंगे। प्रिय जनों से मुलाकात होगी।

तुला : आज का दिन नौकरी व व्यापार करने वाले लोगों के लिए उत्तम लगता रहेगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्र में आज उनकी साख बढ़ेगी, जिससे उनको कई अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपके सभी कार्य समय पर बनते नजर आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

वृश्चिक : आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे भोजन से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज शुभ समाचार का आना जाना लगा रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिनके बनने की उम्मीद हो। मित्रों व परिजनों के कारण भी घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

धनु : आज आपके धर्म-कर्म के कार्यो में रुचि बढ़ेगी, जिससे किसी महान हस्ती के दर्शन के कारण लाभ होंगे। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आंखों को कष्ट हो सकता है। आप समय के अनुसार चलने से आज उन्नति करेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे।

मकर : मानसिक उलझन के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता आ सकती है। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यापार को आज नई गति मिलेगी। जीवनसाथी के सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क से आपका धन और समय दोनों की हानि होगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। लाभ के अवसर भी आज आपको प्राप्त होंगे। आज शाम के समय आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन : विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यापार का भार बढ़ता नजर आ रहा है। निर्माण कार्यों की आवश्यकता आज आपको महसूस होगी, पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिलता दिख रहा है। किसी महत्वकांक्षी योजना की आज शुरुआत होगी, जो आपके भविष्य को सुदृढ़ बनाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 13 हजार 576 नये मरीज,132 लोगों की मौत CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेज़… आज मिले चार सौ पार मरीज़…
Next Article BREAKING : खुड़मुड़ा-बठेना के बाद… यहाँ एक ही परिवार के…5 लोगों की मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
CG NEWS: जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
 UPSC Prelims 2025 : कल होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश
छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
ग्राम रोजगार सहायक को पद से हटाया गया,दूसरे व्यक्ति के मकान की जियोटैगिंग कर राशि आहरण का मामला आया सामने
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?