Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : नए कार्यों में बढ़ेगी रूचि… धन लाभ के योग…पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : नए कार्यों में बढ़ेगी रूचि… धन लाभ के योग…पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/15 at 7:46 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 15 मार्च, 2021

- Advertisement -

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन सोमवार है। द्वितीया तिथि शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। फुलेरा दुज है। सुबह 7 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पार कर कल सुबह 4 बजकर 44 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। 11 मार्च को शुरू हुआ पंचक समाप्त हो जायेंगे। 

मेष : आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का एहसास होगा।

- Advertisement -

मिथुन : आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें।

- Advertisement -

कर्क : आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। किसी अजनबी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे।

सिंह : दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। इस राशि वाले छात्र किसी से बहस ना करें, पढ़ाई के प्रति आपका रूझान बना रहेगा।

कन्या : दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोड़ी निगेटिविटी फील हो सकती है इसलिए अपने साथी के साथ समय बिताये।

तुला : दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक : दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्तवपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे आपको खुशी होगी।

धनु : दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूरत जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है।

मकर : अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण अपनों से कुछ कड़वा सुनने को मिल सकता है। मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा।

कुंभ : दिन आपके लिए उत्तम है।  सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारिफ  करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।

मीन : आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके कामों में रूकावटे आ सकती है। इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी… दो बदमाशों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला… हालत गंभीर 
Next Article ACCIDENT : केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों को… अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर… दोनों की मौत… पसरा मातम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG WEATHER UPDATE : रायपुर में चिलचिलाती धुप के बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बूंदाबांदी
Grand News May 20, 2025
भाजपा गरियाबंद मंडल कार्यसमिति घोषित: देखिए पूरी सूची
Grand News May 20, 2025
ठेले-खोमचे वालों के बढ़ी चिंता
CG : अब नहीं बिकेगी ठेले की चाय-भजिया? दुकान लेना होगा अनिवार्य, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 20, 2025
CG : समाधान शिविर में त्वरित राहत, राशन कार्ड पाकर हितग्राही हुए गदगद, मुख्यमंत्री का जताया आभार
CG : समाधान शिविर में त्वरित राहत, राशन कार्ड पाकर हितग्राही हुए गदगद, मुख्यमंत्री का जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?