Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फ्री फायर गेम खेलने नाबालिग ने लिया था दोस्त से कर्ज, वापस मांगने पर हुए विवाद में हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

फ्री फायर गेम खेलने नाबालिग ने लिया था दोस्त से कर्ज, वापस मांगने पर हुए विवाद में हत्या

GrandNews
Last updated: 2021/03/15 at 7:23 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उंचभिट्टी से पिछले 4 दिनों से लापता छात्र लक्षेंद्र खूंटे (17) का शव पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया है। उसके हत्या के जुर्म में गांव के ही उसके दोस्त चमन खूंटे (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सारंगढ़ थाना प्रभारी जीएस दुबे ने इस मामले में तोपचंद डॉट कॉम को बताया है कि मृतक नाबालिग लक्षेंद्र खूंटे 10 फरवरी की दोपहर 1 बजे से अपने घर से लापता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।

- Advertisement -
Ad image

इसी बीच मृतक के मोबाइल से उसके दादा और दोस्त चमन को 5 लाख रूपये की फिरौती के लिए SMS आने लगे। पुलिस ने अपहरण के पहलू पर जांच शुरू की तो उसके दोस्त चमन पर शक हुआ। इसके बाद रविवार को चमन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

टीआई जीएस दुबे ने बताया कि आरोपी दोस्त चमन की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात नाबालिग लक्षेंद्र का शव गांव से तीन किलोमीटर दूर भर्रीखार के जंगल से बरामद किया है। लक्षेंद्र की हत्या पत्थर से सर कुचल कर की गई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

 

लक्षेंद्र ने फ्री फायर गेम खेलने चमन से लिया था कर्ज

 

जीएस दुबे ने बताया कि लक्षेंद्र ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने का आदि था और इसी वजह से उसने अपने दोस्त चमन से 75 हजार रूपये कर्ज में लिए थे। चमन के बयान के अनुसार वे जब उससे रूपये मांगता तब लक्षेंद्र विवाद के लिए उतारू हो जाता था।

 

10 फरवरी को ही कर दी थी हत्या

 

आरोपी चमन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 10 फरवरी को दोनों के बीच रूपये को लेकर विवाद हुआ था। पैसे देने से इनकार करते हुए जो करना है, कर ले बोल रहा था। इसके इस बात से चमन को गुस्सा आ गया और उसने जंगल में लक्षेंद्र के सर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ कर वहां से भाग गया।

 

गुमराह करने के लिए शिकायत से लेकर छानबीन तक कर रहा था मदद

 

जीएस दुबे ने बताया कि लक्षेंद्र की हत्या कर चमन उसके दादा जी के साथ उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराने थाना आया था। इसके बाद वह लगातार पुलिस की छानबीन में भी साथ रहता था। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के मोबाइल से 5 लाख की फिरौती के लिए उसके दादा और खुद को भी मेसेज भेज रहा था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article होली को लग सकता है कोरोना का संकट, लॉकडाउन को लेकर हो रही है चर्चा
Next Article मंत्री चौबे का बड़ा बयान, कहा- भाजपा नेता बताएं पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों से क्या दुश्मनी है?
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?