Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नारी के सम्मान में महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान की समापन कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़BHILAIदुर्गबेमेतरा

नारी के सम्मान में महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान की समापन कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं का किया सम्मान

Last updated: 2021/03/15 at 11:12 AM
Share
6 Min Read
SHARE

बेमेतरा:- ज़िला पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सात दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कल रविवार को रक्षित केन्द्र बेमेतरा में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सात दिवसय कार्यक्रम की समापन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष बेमेतरा- शकुंतला साहू, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य- शशिप्रभा गायकवाड, अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेरला एवं “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम की बेमेतरा जिला नोडल अधिकारी- ममता देवांगन, रक्षित निरीक्षक -वैभव मिश्रा, महिला सेल प्रभारी उप. निरीक्षक नीता राजपूत, प्र. आर. पुनम ठाकुर, मंच संचालिका म.आरक्षक वर्षा चौबे, रितु यादव, बालमति नायक, सेवानिवृत्त उप. निरी. सुमिता यादव, सखी सेंटर, समाजसेवी, लायनेस क्लब, वत्सला फाउंडेशन के सदस्य, सफाई कर्मी, शिक्षिका, बालिकाएं, जनप्रतिनिधियों व अन्य विभागो की महिलाओं के आतिथ्य में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित सात दिवसीय कार्ययोजना का समापन एवं बालिकाओं/ महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष बेमेतरा- शकुंतला साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। उन्होने महिला सशक्ति करण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ – साथ अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रहते हुए सशक्त रहते हुए सशक्त समाज का निर्माण कर रही है।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य-शशिप्रभा गायकवाड ने महिलाओं को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि महिलाएं वर्तमान स्थिति में नारी ने जो साहस का परिचय दिया है, आज नारी भागीदारी के बिना कोई भी काम पूर्ण नही माना जा रहा है। महिला घर में हो या बाहर नारी को विश्व भर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं।
अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा-विमल कुमार बैस ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने, महिला किसी भी मामले में पुरूषों से पीछे नहीं है वह अपने काबिलियत के दम पर वो हर काम कर सकती है जो पहले सिर्फ ही पुरूष किया करते थे। सभी क्षेत्रों में भागीदारी के साथ – साथ क्षेत्र के विकाश में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जा रही है।
एसडीओपी बेरला एवं “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम की बेमेतरा जिला नोडल अधिकारी श्रीमती ममता देवांगन ने कहा कि जिले में सभी के कार्यो में समन्वय स्थापित कर, महिलाओ एवं बच्चो को सशक्त बनाने उन्हे उचित विधिक सलाह प्रदाय करने का अपेक्षा कर सभी के सहयोग करने की बात कही। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जा रही है।
महिला सेल प्रभारी उप. निरीक्षक नीता राजपूत, सेवानिवृत्त उप. निरी. सुमिता यादव एवं लायनेंस क्लब, वत्सला फाउडेंशन व अन्य उपस्थित बहनो द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले में सभी के कार्यो में समन्वय स्थापित करने तथा कुछ घटनाओ के संबंध में चर्चा करते हुए यह भी बताया कि बच्चे दुसरे के झांसे में आकर भाग जाते हैं उसके बाद उनके माता – पिता पर क्या गुजरती है वह लोग नहीं जानते और जो अपने माता – पिता के मान – सम्मान के बारे में नहीं सोचते व जो अपने माता – पिता के नहीं हो सके इसकी क्या गारंटी है कि जिसके साथ भागे है वह उनको धोखा न दें। बच्चो को बताया कि यदि किसी प्रकार कि समस्याएं होती है तो अपने माता – पिता को अवश्य ही बताये। ताकि समय रहते उन समस्याओं का निराकरण कर सके। क्योकि माता – पिता हर परिस्थिति में अपने बच्चों की भलाई ही चाहते है। एवं गीतों के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं के संबंध में बताया गया।
बालिका कुमारी पल्लवी एवं हेमलता ने अपना अभिमत व्यक्त किया। जिससे वहां पर उपस्थित सभी माता – बहने भावुक हो गई। जिसके बाद सभी माताओं एवं बहनों के द्वारा बालिकाओं को संतवाना देत हुए उनका हौसला अफजाई किया गया।
इस दौरान स्कुली बालिकाओं को रंगोली में कु. हेमलता, जेठिया साहू, राधा एवं निबंध/स्लोगन/कविता में सुमन पाटिल, टिकेश्वरी वर्मा/पल्लवी, खिलेश्वरी वर्मा, सखी सेंटर, वत्सला फाउडेंशन, लायनेंस क्लब एवं अन्य विभागों, सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं को उनके कर्तव्य/दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा, सउनि अरविंद शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक पुनम ठाकुर, प्र.आर. दुष्यंत ठाकुर, महिला आरक्षक रितु यादव, बालमति, आरक्षक गोविंद सिंह, प्रीतेश महिलांग, धर्मेंद्र साहू, हेमंत कुमार, राजेश राजपूत, श्रवण चंद्राकर, जय गुप्ता, राजू सोनी एवं अन्य स्टाफ व सखी सेंटर, वत्सला फाउडेंशन, लायनेंस क्लब एवं अन्य विभागों, सामाजिक संस्थाओं की माता – बहने उपस्थित रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : रसोई गैस में लगी आग… फटा सिलेंडर… परिवार के 5 लोगों की… जिंदा जलकर मौत
Next Article BIG NEWS : बैंकिग सेवाएं आज से दो दिन… पूरी तरह से ठप… निजीकरण के विरोध में… 10 लाख से ज्यादा कर्मी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?