Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: साली ने कौन बनेगा करोड़पति में जीता 50 लाख, इधर जीजा ने दीदी को दिया तीन तलाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsभोपालमध्य प्रदेश

साली ने कौन बनेगा करोड़पति में जीता 50 लाख, इधर जीजा ने दीदी को दिया तीन तलाक

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/16 at 4:53 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल में KBC में जीती गई 50 लाख की राशि को लेकर तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। यह रकम दो बहनों ने जीती थी। एक की शादी हो गई। शादी के बाद से ही उसके शौहर ने रुपए के लिए प्रताड़ित करने लगा। वह पत्नी को पीटकर घर से भगा देता था। पत्नी से ससुराल से रुपए मंगवाने लगा। 13 मार्च को वह फिर ससुराल पहुंचा और झगड़ा करने लगा। पत्नी से बोला जा मैं तुझे तलाक देता हूं। तलाक, तलाक, तलाक। अब मैं तेरे साथ नहीं रह सकता हूं।

- Advertisement -

पत्नी को तलाक देने के पहले ही आरोपी दूसरी शादी भी कर चुका है। इससे महिला इतने मानसिक तनाव में आ गई है कि वह ससुराल का पता तक ठीक से नहीं बता पा रही थी। थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि थाने पहुंचते ही उसने पुलिस से कहा कि FIR कर लो नहीं तो मैं एक-दो दिन में सुसाइड कर लूंगी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महिला ने पुलिस को बताया…
तलैया निवासी 36 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व्यापारी है। दिसंबर 2012 में वह अपनी बहन के साथ KBC खेलने मुंबई गई थी। वहां वे 50 लाख रुपए की रकम जीत गई थी। इसके तीन साल बाद वर्ष 2015 में उनकी शादी ऐशबाग निवासी नादिर हुसैन से हुई। परिजनों ने दहेज में कई तोला सोना और लाखों की नकदी दी थी। नादिर बुक की सप्लाई का काम करते थे। कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी नजर KBC में जीते रुपयों पर लगी हुई थी। कई बार उसे घर से निकाला गया और उसके साथ मारपीट की गई। हर बार उससे KBC के जीते हुए रुपए मंगवाने लगा।

- Advertisement -

परेशान होकर परिजनों ने उसे रुपए भी दिए, लेकिन उनकी भूख नहीं मिटी। रुपए खत्म होने के बाद दिसंबर 2020 में नादिर ने दूसरी शादी कर ली। 2015 के बाद से ही वह बहुत कम ससुराल में रहती थी, क्योंकि पति और ससुराल वाले उससे मारपीट कर उसे भगा देते थे। इसी कारण वह आती-जाती रहती थी। 13 मार्च की शाम वह अपने बड़े भाई के घर पर थी। इसी दौरान पति नादिर वहां पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की भी की। उन्होंने उसे वहां से जाने को कहा तो वह जोर से चिल्लाते हुए नाम लेकर कहता है कि जा तुझे तलाक दिया। अब कोई रिश्ता नहीं। यह कहते हुए वह वहां से चला गया। इससे उसकी मानसिक स्थिति ज्यादा बिगड़ गई ।

- Advertisement -

पहले से दहेज प्रताड़ना का मामला चल रहा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने नादिर के खिलाफ ऐशबाग थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करा रखा है। कई बार उनकी काउंसिलिंग हुई। पुलिस और परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि KBC से जीती रकम को भी नादिर बर्बाद कर चुका है। उसके बाद भी वह उन्हें परेशान करता रहता है। वह पहले किताबों की सप्लाई का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वह बेरोजगार है और कुछ नहीं करता।

वकील भाई के नाम पर धमकाता है
महिला के परिजनों ने बताया कि नादिर के बड़े भाई वकील हैं। वह उन्हीं के नाम पर धमकाता रहता है। इधर नादिर ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के साथ रहने की काफी कोशिश की। लेकिन पत्नी नहीं मानी। नादिर ने कहा कि उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। वह तो कई दिनों से पत्नी को मना रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article व्यापारी एकता पैनल से अध्यक्ष पद के दावेदार योग़ेस अग्रवाल ने इस ज़िले का किया धुंआधार दौरा.,गर्मजोशी से व्यपारियो ने किया स्वागत
Next Article CG CRIME NEWS : शादी से पहले दूल्हे ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकता मिला शव छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला… फिर फांसी लगाकर दे दी जान 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?