Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेटे के जन्मदिन पर पति के देर से घर आने पर झगड़ा, सरफिरे ने दोनों को पिला दिया जहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बेटे के जन्मदिन पर पति के देर से घर आने पर झगड़ा, सरफिरे ने दोनों को पिला दिया जहर

GrandNews
Last updated: 2021/03/16 at 4:40 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

जरा सी बात पर दंपती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मरने के लिए दिन भी ऐसा चुना, जिस दिन घर के चिराग का जन्मदिन था। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार रात दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, अस्पताल आए परिचितों ने बताया कि पति के देरी से घर आने पर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस वारदात के कारणों की जांच कर रही है। उसका कहना है कि जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी।

एमआईजी पुलिस के अनुसार रुस्तम का बगीचा निवासी 30 वर्षीय विकास और उसकी पत्नी रोशनी को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां दोनों की हालत देखकर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि बेटे के जन्मदिन पर राेशनी ने घर पर छोटा सा कार्यक्रम रखा था। कुछ सामान खरीदने सहित घर में अन्य काम थे। क्योंकि विकास टेलरिंग का काम करता है, इसलिए उसे काम से आने में थोड़ी देरी हो गई।

- Advertisement -
Ad image

इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। यह देख गुस्साए पति ने भी पत्नी की तरह ही उसी कीटनाशक को पीकर जान देने की कोशिश की। विवाद होता देख परिजन दौड़कर आए तो दोनों को हालत बिगड़ रही थी। इस पर उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, पुलिस का कहना है कि दंपती की हालत गंभीर है, सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

देरी से आने के कारण हुआ विवाद

बहन मनीषा ने बताया कि भजीते का जन्मदिन था। इसलिए भैय्या-भाभी सामान लेने जाने वाले थे। भैय्या काम से लेट आए, इस कारण वे भाभी को सामान दिलाने नहीं लेकर जा पाए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जरा सी बात के पीछे उन्होंने विवाद किया था। बाकी यदि कोई अन्य कारण होगा तो वह मुझे पता नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KBC की रकम के कारण तलाक, महिला की मानसिक स्थिति खराब, भूली अपने घर का पता
Next Article छत्तीसगढ़ समेत इन 8 राज्यों में बढ़ रहे कोरोना मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी FSL टीम
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 25, 2025
CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
WAR 2 TRAILER: ऋतिक VS Jr NTR की जंग से थर्राया इंटरनेट, ‘इंडिया फर्स्ट’ मिशन में भिड़े दो देशभक्त
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?