Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर: जेठालाल, अंगूरी भाभी से मिलाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लाखों ठगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

बड़ी खबर: जेठालाल, अंगूरी भाभी से मिलाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लाखों ठगे

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/17 at 5:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  प्रसिद्व सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार जेठालाल और अंगूरी भाभी से मिलाने का झांसा देकर रायपुर में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने दोनों के साथ फोटो खिंचवाने, लक्की ड्रा में नाम निकलने वाले को नौ दिन फ्लाइट से फ्री यात्रा का झांसा दिया था। इस झांसे में आकर सैकड़ों लोग फंसकर अपनी जमा पूंजी गंवा बैठे।

जानकारी के मुताबिक खमतराई इलाके में सांई आटा चक्की दुकान के मालिक से एक दुकान किराए पर लेकर ठगों ने सांई टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर खोलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। लोगों को ठगों ने यह कहकर लालच दिया कि 17 मार्च को जेठालाल और अंगूरी भाभी रायपुर आने वाले है।

- Advertisement -
Ad image

इसके लिए ठगों ने बकायदा बाउंसरों के साथ रिहर्सल भी किया ताकि आसानी से लोग झांसे में आ जाए। ठगों के दफ्तर में आटा चक्की के मालिक के बेटे को बैठाया फिर इंवेट की तैयारी जोर-शोर से की। मंगलवार को जब दर्जनों पीड़ित दफ्तर में पहुंचे तो ठग गायब हो चुके थे। पीड़ितों ने बताया कि प्रत्येक से पांच से दस हजार रूपये नकद और चेक तक से भुगतान लिए गए है। सैकड़ों लोगों से ठगी की गई है। ठगी के शिकार लोगों ने इसकी शिकायत खमतराई पुलिस थाने में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

इधर, मंत्रालय में कैंटीन का ठेका व विधानसभा में नौकरी का झांसा

- Advertisement -

राजधानी के पंडरी थाना इलाके में किराना व्यवसायी के साथ ठगी हुई है। व्यापारी को मंत्रालय में कैंटीन का ठेका दिलाने और विधानसभा में नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। फिर एक लाख 95 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आरोपित रायपुर में किराए के घर में रहता था। जानकारी के अनुसार लोधीपारा निवासी रितेश जंघेल किराने का दुकान चलाता है। 2015 में उसके घर के पास मनेन्द्रगढ़, कोरिया निवासी संतोष सोनी उर्फ बादल किराए से रहता था। वह सेकेंड हैंड गाड़ी की खरीदी बिक्री का काम करता था। इसी दौरान रितेश जंघेल की पहचान संतोष सोनी से हुई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ‘फटी जीन्स पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार?’, बोले उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत 
Next Article बेरला मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल के नेतृत्व में बठेना कांड पर सरकार के रवैये को लेकर किया गया पुतला दहन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BHILAI NEWS : भिलाई राम नगर वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग July 1, 2025
GRAND NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली किया लागू, चेंबर ने व्यक्त किया आभार 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
गरियाबंद जिले में राजस्व अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश प्रशासनिक सुविधा और कार्य कुशलता को लेकर 12 अधिकारियों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
Grand News July 1, 2025
RAIPUR NEWS : चैतन्य यदु समेत 14 कराटेकाओं को ब्लैक बेल्ट सम्मान, 51 को मिला कलर बेल्ट
Grand News July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?