Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सरकार का दावा, छत्तीसगढ़ में मच्छरों का दंश पड़ा कमजोर, पिछले 5 सालों में 4.4 अंकों की गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सरकार का दावा, छत्तीसगढ़ में मच्छरों का दंश पड़ा कमजोर, पिछले 5 सालों में 4.4 अंकों की गिरावट

GrandNews
Last updated: 2021/03/18 at 3:30 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में सालाना मलेरिया से पीड़ित होने वालों की औसत संख्या तेजी से घट रही है। पिछले पांच वर्षों (2015 से 2020 तक) में प्रदेश की एपीआई (API – Annual Parasite Incidence) में सर्वाधिक 4.04 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। भारत सरकार द्वारा जारी एपीआई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में यहां प्रति एक हजार की आबादी में औसत 5.21 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित होते थे। बीते पांच वर्षों में घटकर अब यह मात्र 1.17 हो गई है। वर्ष 2005 में प्रदेश में प्रति एक हजार की जनसंख्या में मलेरिया के मरीजों की औसत वार्षिक संख्या आठ, 2010 में 6.14 और 2015 में 5.21 थी, जो अब घटकर केवल 1.17 हो गई है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रदेश में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा इन दोनों अभियानों के प्रभावी संचालन से मलेरिया पीड़ितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के सातों जिलों में घर-घर जाकर पहले चरण में 14 लाख छह हजार, दूसरे चरण में 23 लाख 75 हजार और तीसरे चरण में दस लाख 58 हजार लोगों की मलेरिया जांच की गई है। इस दौरान पहले चरण में मलेरिया पीड़ित पाए गए 64 हजार 646, दूसरे चरण में 30 हजार 076 तथा तीसरे चरण में 14 हजार 828 लोगों का तत्काल उपचार किया गया था।

- Advertisement -

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की कामयाबी के बाद पूरे प्रदेश को मलेरिया से मुक्त करने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत सरगुजा संभाग में पहले चरण में तीन लाख 70 हजार लोगों की मलेरिया जांच कर पॉजिटिव पाए गए लोगों का मौके पर ही इलाज शुरू किया गया था। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत दिसम्बर-2020 एवं

- Advertisement -

जनवरी-2021 में बस्तर व सरगुजा संभाग के 2309 गांवों के कुल 14 लाख 27 हजार 358 लोगों की मलेरिया जांच की गई थी। अभियान के तहत सुदूर, दुर्गम, पहाड़ों व वनों से घिरे पहुंचविहीन गांवों में मलेरिया जांच के साथ विभिन्न बीमारियों का इलाज और निःशुल्क दवाई वितरण किया गया था। अभियान के दौरान कई गांवों में बरसों बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : छग में खोले जाएंगे वैध चखना सेंटर… विभाग ने जारी की पाॅलिसी… चुकाना होगा केवल 2 लाख
Next Article BREAKING : सालभर के भीतर हट जाएंगे… शहरी इलाकों के अंदर से टोल नाके… केंद्रीय मंत्री गडकरी का दावा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार आरोपी भी पकड़े गए...
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार बदमाश भी पकड़े गए…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG NEWS: किरित गांव के बच्चे देश सेवा के लिए समर्पित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?