Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्कूल शिक्षा,पौंनी पसारी बजार,गौठान सहित अन्य कार्यों के लिए, एक करोड़ तैंतीस लाख का हुआ भूमि पूजन… आने वाले समय में ज़िले का नक्सा अलग होगा…..मेमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

स्कूल शिक्षा,पौंनी पसारी बजार,गौठान सहित अन्य कार्यों के लिए, एक करोड़ तैंतीस लाख का हुआ भूमि पूजन… आने वाले समय में ज़िले का नक्सा अलग होगा…..मेमन

Umesh
Last updated: 2021/03/18 at 5:59 PM
Umesh
Share
4 Min Read
SHARE

नगर पालिका पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया एक करोड़ 33 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन

गरियाबंद – नए साल की शुरुआत के साथ नगर पालिका क्षेत्र में विकास के पहिये को गति देने शुरू कर दिया है, गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत एक करोड़ 33 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता को पूरा करने के लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है, इन विकास कार्यों का लाभ जल्द ही आम जनता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्य मूलभूत जरूरतों और जन सुविधाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस बात को लेकर खुशी व्यक्त की कि नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि नगर के विकास को लेकर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं, उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से नगर के विकास के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे ज़न आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आज एक साथ इतने सारे विकास कार्यों के भूमि पूजन करने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों में भी उत्साह माहौल है।
इस दौरान नगर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में कला एवं सांस्कृतिक निर्माण के लिए 6 लाख 36 हजार रुपए, पुस्तकालय कक्ष निर्माण हेतु 9 लाख रुपए, प्रयोगशाला कक्ष निर्माण हेतु 7 लाख 63 हजार रुपए, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में पुस्तकालय कक्ष निर्माण हेतु 9 लाख रुपए, गोठान निर्माण कार्य हेतु 17 लाख 43 हजार रुपए, नवीन रक्षित केंद्र में पाइप लाइन विस्तार हेतु 3 लाख 50 हजार रुपए , 108 पुलिस आवास गृह में पाइप लाइन विस्तार कार्य तो 17 लाख 38 हजार रुपए, पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य हेतु 26 लाख 85 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक दो में प्रकाश यादव के घर से सुनील यादव के घर होते हुए नीतू देवदास के घर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 3 लाख 24 हजार रुपए , तिरंगा चौक से मानस चौक तक फुटपाथ निर्माण हेतु 12 लाख 86 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 13 में नाजिया के घर से धोबल के घर तक, वार्ड क्रमांक 14 में खुमु के घर से साहू के घर तक, वार्ड क्रमांक 15 में नुरानी के घर से होटल सिटी रेजेन्सी तक तथा पुराना नाका मुख्य मार्ग से साबिर खान के घर तक पाइप लाइन विस्तार हेतु 12 लाख 39 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, पूर्व अध्यक्ष श्रीमति मिलेश्वरी साहू व श्रीमति ममता राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश दासवानी, सभापति विष्णु मरकाम, वंशगोपाल सिन्हा नीतू देवदास, पार्षद श्रीमति पदमा यादव, श्रीमति प्रतीभा पटेल, श्रीमति विमला साहू, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर, रमेश मेश्राम, श्रीमति सवितागिरी गोस्वामी, सुश्री लता यादव, छगन यादव, नगर पालिका अधिकारी सुश्री संध्या वर्मा, इंजीनियर जितेंद्र जागडे, अश्वनी वर्मा, श्रीमती मंजुला मिश्रा, नीलू निर्मलकर, आकाश तिवारी, अजय ध्रुव, अख्तर अली, भूपेन्द्र कश्यप सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : कोरोना और होली सहित… कई मसलों पर… मंत्री चौबे का सामने आया… बड़ा बयान
Next Article बड़ी खबर : खुड़मुड़ा हत्याकांड का खुलासा, बेटा ही निकला हत्यारा, जमीन हड़पने किया जघन्य वारदात, दुर्ग आईजी ने दी सिलसिलेवार जानकारी …
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?