Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : भाजपा कार्यालय में यौन शोषण…! गरमाने लगी प्रदेश की सियासत… कांग्रेस हुई हमलावर… तो भाजपा ने कहा… जांच हो रही है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBJPBreaking Newsभोपालमध्य प्रदेशराजनीति

BREAKING : भाजपा कार्यालय में यौन शोषण…! गरमाने लगी प्रदेश की सियासत… कांग्रेस हुई हमलावर… तो भाजपा ने कहा… जांच हो रही है

Desk
Last updated: 2021/03/19 at 4:32 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

भाजपा कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता ने अपने साथ यौन शोषण का आरोप लगाकर मध्यप्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। महिला का आरोप है कि भाजपा कार्यालय के लायब्रेरी में उसका यौन शोषण किया गया है, लेकिन यौन शोषण करने वाले का नाम सामने नहीं आ पाया है। अब इस कथित यौन शोषण के मामले में जांच की बात प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने की है। हालांकि जांच शुरू होने से पहले ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने दावा किया है कि 200 स्क्वायर फीट के कमरे में लाइब्रेरी है, जिसमें 10-12 लोग बैठते हैं। सुबह 11 बजे तो घटना होना संभव नहीं, फिर भी जांच की जा रही है। पूरे ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लाइब्रेरी में भी कैमरा है। अगर ऐसा कुछ हुआ होगा, तो जांच में सच सामने आ जाएगा।

शर्मा के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। उसने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ वाला इनका नारा ढोंग है, सच सबके सामने आ गया है। अगर महिलाओं के साथ हैं, तो पीड़ित को इंसाफ दिलाएं। वहीं पीड़ित का कहना है कि वह मीडिया के सामने कुछ नहीं बोलना चाहती। उसने संगठन के सामने पक्ष रख दिया है।

- Advertisement -
Ad image

उधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस बात से इनकार किया है कि युवती ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी है। सबनानी ने कहा कि युवती ने संगठन में किस पदाधिकारी से शिकायत की है, इसकी जानकारी नहीं है। अभी जांच शुरू नहीं की है। लाइब्रेरी में आने-जाने वालों से बात कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा, ’’मैंने सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो देखा था। इसमें कितनी सत्यता है, इसे लेकर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी जांच कर रहे हैं। वैसे तो ऐसी घटना नहीं हो सकती, लेकिन जांच में सच सामने आ जाएगा। यदि घटना हुई है, तो संगठन एक्शन लेगा।’’

- Advertisement -

बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा, ’’मेरा पिछले 4 साल से बीजेपी कार्यालय लगातार आना-जाना होता है। लाइब्रेरी में कैमरे लगे हैं। इससे लगा आईटी सेल और लीगल सेल का कमरा है। तीनों कमरों के बीच से आर-पार भी दिखाई देता है। मैंने लाइब्रेरी में हमेशा 4-5 लोग देखे हैं। ऐसे में मुझे छेड़छाड़ की घटना होने पर संदेह है।’’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS- CM पर भड़की अमिताभ की नातिन, कहा बदलिए पहले अपनी मानसिकता
Next Article ब्रेकिंग : राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी… 500 रुपय नहीं देने पर किया धारदार हथियार से हमला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?