Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SEX RACKET : किशोरी को बहलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करने ले गए, फिर करने लगे एस्कॉर्ट सर्विस के लिए सप्लाई, और फिर पिता न ऐसे किया भंडाफोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsक्राइम

SEX RACKET : किशोरी को बहलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करने ले गए, फिर करने लगे एस्कॉर्ट सर्विस के लिए सप्लाई, और फिर पिता न ऐसे किया भंडाफोड़

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/19 at 4:06 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। दरअसल के कापसहेड़ा से अगवा एक नाबालिग लड़की के अपहरण केस की छानबीन करते हुए इस बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी लड़कियों को अगवा करके उनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाते थे। किशोरियों को फाइव स्टार होटल से लेकर एस्कॉर्ट सर्विस तक के लिए भेजा जाता था।

- Advertisement -

ऑनलाइन सेक्स रैकेट के संचालन के लिए गैंग 150 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय था। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लुभाते थे, इसके बाद ग्राहकों से बड़ी रकम लेकर लड़कियां उपलब्ध कराईं जाती थी। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने गैंग की दो महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मजनू का टीला निवासी 35 वर्षीय संजय राजपूत, यूपी के मुरादाबाद निवासी 21 वर्षीय अंशू शर्मा, मुजफ्फरनगर निवासी 24 वर्षीय सपना गोयल और मजनू का टीला निवासी 28 वर्षीय कनिका रॉय के तौर पर हुई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कापसहेड़ा के रहने वाली एक नबालिग किशोरी के पिता ने 22 जनवरी को अपनी 12 साल की बेटी के अगवा किए जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता लगातार अपनी बेटी को वापस लाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा था। इसके बाद राजौरी गार्डन थाने के स्टाफ ने एक टीम का गठन किया था। इस टीम ने अपनी जांच बढ़ाते हुए परिवार के परिचितों, जानकारों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय स्तर पर जांच के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई , जिससे इस मामले का खुलासा हुआ।

- Advertisement -

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी को किसी एस्कॉर्ट गिरोह ने अगवा किया है। ये जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मजनू का टीला इलाके में अगवा किशोरी के होने की जानकारी मिली। बुधवार रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अगवा किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में जानकारी लगी कि ये गैंग डेढ़ सौ व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय थे और इसके जरिए एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवाते थे। व्हाट्सएप ग्रुप पर पर लड़की का फोटो दिखाकर उसकी बुकिंग करते थे।

- Advertisement -

आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद किशोरी ने बताया कि घटना वाले दिन वह घर से पड़ोस के दुकान पर चिप्स का पैकेट लेने गई थी। जहां दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे अपने घर ले गए। जहां उसका जन्मदिन मनाया और उसे केक खाने के लिए दिया। केक खाते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपियों ने उसे मजनू का टीला इलाके में संजय, अंशु शर्मा, सपना गोयल और कनिका रॉय के हवाले कर दिया। चारों आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे और जबरदस्ती नशीली गोलियां देकर उससे देह व्यापार करवाया जाता था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बढ़ते कोरोना को देख सीएम हुए चिंतित, धर्म गुरुओं से होगी चर्चा, लग सकता है लॉकडाउन
Next Article चैम्बर चुनाव: बिलासपुर में हुए मतदान में चुनाव अधिकारी ने पकड़ा फ़र्ज़ी वोटर,कल राजधानी में भी हो सकता है विवाद,जय व्यापार पैनल ने की निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?