Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : पूर्व पुलिस कमिश्नर के लेटर मामले में नया मोड़, मुख्यमंत्री के दफ्तर से जवाब आया – ऑफिशियल आईडी से नहीं आया मेल, साइन भी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BREAKING : पूर्व पुलिस कमिश्नर के लेटर मामले में नया मोड़, मुख्यमंत्री के दफ्तर से जवाब आया – ऑफिशियल आईडी से नहीं आया मेल, साइन भी नहीं

GrandNews
Last updated: 2021/03/20 at 11:12 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के 100 करोड़ रुपये की वसूली से संबंधित लेटर सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया है। दफ्तर ने कहा है कि आज शाम को मेल आईडी पर परमबीर सिंह का लेटर मिला है। हालांकि, वह इमेल एड्रेस परमबीर सिंह का आधिकारिक एड्रेस नहीं है। वहीं, इस पत्र में उनके सिग्नेचर भी नहीं हैं। महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर ऑफिस ने देर रात कहा, ”आज शाम 4:37 बजे परमबीर सिंह का लेटर मिला। यह लेटर एक अलग इमेल एड्रेस के जरिए भेजा गया था। यह उनका आधिकारिक एड्रेस नहीं है और न ही उस पर उनके सिग्नेचर थे। इस नए इमेल एड्रेस को चेक करना पड़ेगा। गृह मंत्रालय उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।”

- Advertisement -

‘देशमुख चाहते हैं कि हर महीने 100 करोड़ की हो वसूली’
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के लेटर ने महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। हाल में मुबई पुलिस के प्रमुख पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने शनिवार को लेटर में दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी हर महीने बार और होटलों से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। उन्होंने यह भी कहा कि वाझे को देशमुख का संरक्षण मिला हुआ था। सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर यह दावा किया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

‘मुझे बलि का बकरा बनाया गया’
परमबीर सिंह ने चिट्ठी में यह भी कहा कि अपने गलत कामों को छुपाने के लिए मुझे बलि का बकरा बनाया गया है। उद्वव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में परमबीर सिंह ने कहा, ”आपको बताना चाहता हूं कि महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे​ को कई बार अपने आधिकारिक बंगले में बुलाया और उगाही करने के आदेश दिए। उन्होंने यह पैसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर जमा करने के लिए कहा। इस दौरान उनके पर्सनल सेक्रेटरी मिस्टर पलांडे भी वहां पर मौजूद रहते थे। परमबीर सिंह ने आगे लिखा, ”मैंने इस मामले को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी बताया था। मेरे साथ जो भी घटित हुआ या गलत हुआ इसकी जानकारी मैंने शरद पवार को भी दी है।”

- Advertisement -

”वाझे से उगाही करने को कहा था”
परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा, गृहमंत्री ने सचिन वाझे से कहा था कि मुंबई के 1750 बार रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों से 2 से ढाई लाख रुपये वसूली करके सौ करोड़ आसानी से हासिल किया जा सकता है। परमबीर ने लिखा, सचिन वाझे उसी दिन मेरे पास आए और यह चौंकाने वाला खुलासा किया। सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद गृह मंत्री देशमुख ने एसीपी सोशल सर्विस ब्रांच संजय पाटिल को भी अपने घर पर बुलाया और हुक्का पार्लर को लेकर बात की। मिस्टर पलांडे जो कि अनिल देशमुख के पर्सनल सेक्रेटरी हैं, उन्होंने संजय पाटिल को 40 से 50 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा था। इस बारे में एसीपी पाटिल ने मुझे भी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि देशमुख द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद वाझे और पाटिल ने आपस में बातचीत की और दोनों मेरे पास इस मामले को लेकर आए। गृह मंत्री अनिल देशमुख लगातार इस तरह के मामलों में लिप्त रहे हैं और वे कई बार मेरे अधिकारियों को बुलाकर इस तरह के काम उनसे करवाते है। वे बिना मेरी जानकारी के।

- Advertisement -

परमबीर सिंह झूठे आरोप लगा रहे: अनिल देशमुख
महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों को झूठा करार दिया। देशमुख का कहना है कि परमबीर सिंह कार्रवाई से बचने के लिए झूठा आरोप लगा रहा है। देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह सचिन वाझे मामले में खुद को कानूनी करवाई से बचाने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। मनसुख हिरेन केस में भी सचिन वाझे की संलिप्‍तता स्‍पष्‍ट हो रही है और जांच की आंच परमबीर सिंह तक भी पहुंच सकती है। इसी डर के कारण वह मुझ पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs ENG: ‘विराट सेना’ ने इंग्लैंड को चटाई धूल, निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज की अपने नाम…
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : कर्क राशि का भाग्य… आज है बुलंद… जानिए शेष राशियों का हाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल
Grand News May 14, 2025
Raipur innocent girl raped : रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट 
Raipur innocent girl raped : रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
Grand News May 14, 2025
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?