Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मेष वाले कर्ज स बचें… तुला वालों को धन लाभ…पढ़ें राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

HOROSCOPE : मेष वाले कर्ज स बचें… तुला वालों को धन लाभ…पढ़ें राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/22 at 8:09 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 22 मार्च, 2021

मेष – आज के दिन यदि आप अपने व्यवसाय के लिए किसी बैंक व संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है। आज लिए गए कर्ज को उतारना आपके लिए कठिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ – आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी, लेकिन सावधानी बरतें। इससे पांव में चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि आगे चलकर इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है।

- Advertisement -

मिथुन – आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

- Advertisement -

कर्क – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज उनके प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज मामा पक्ष से भी प्रेम व सहयोग मिलने की भरपूर संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान नजर आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट की संभावना है।

सिंह – आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आप अपना रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दोपहर के समय इसमें राहत मिलती दिख रही है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा।

कन्या – आज का दिन आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए के लिए रहेगा। आज आपको आलस्य को त्याग कर अपने व्यवसाय व घर के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको अवश्य पूरा करना होगा। आपको अपने माता-पिता का सहयोग व सुख यथेष्ट रूप से प्राप्त होगा। जीवन साथी से कुछ शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ व्यय के भी योग है।

तुला – आज आप के अधिकार व संपत्ति में वृद्धि का दिन है। आज दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी सेवा दिल से करेंगे। यदि नौकरी और व्यवसाय में नए कार्यों पर निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह आगे चलकर आपको भरपूर लाभ देगा। यदि कोई पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा होना है, तो वह आज हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता के साथ ही उसे होने देना है।

वृश्चिक – आज आपके मन में अशांति का भाव रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में आज किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

धनु – आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक व राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ती दिख रही है। पुण्य कार्य में धन भी व्यय करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सुधरोगी। शाम से लेकर रात तक आज पेट का विकार होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें तथा खान-पान पर संयम बरतें।

मकर – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छे होंगे। मामा पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलीभूत होगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए कार्य सिद्धि का होगा। आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक से नई नई खोज करके अपने व्यापार को चरम तक पहुंचाना होगा। अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें, ज्यादा ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।

मीन – आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध रखने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान मिलने से आप का मनोबल भी ऊंचा होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : इंडिया लीजेंड्स ने दर्ज की जीत… श्रीलंका को 14 रन से दी मात… यूसुफ पठान और युवराज सिंह ने जड़े कई चौके और छक्के 
Next Article RESULT : चैंबर में 60 साल की…बादशाहत समाप्त… अब सत्ता नए हाथ में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : मिस, मिसेज, मिस्टर एंड किड्स सेंट्रल इंडिया 3 के ग्रैंड फिनाले में दिखा फैशन का जलवा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा
छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
CG News :अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने गृह मंत्री शाह के नाम विधि मंत्री अरुण साव को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Air India: एयर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई : DGCA ने तीन सीनियर अफसर हटाए, 5% फ्लाइट्स कैंसिल, इंटरनेशनल रूट भी प्रभावित
Grand News NATIONAL दिल्ली देश June 22, 2025
CG NEWS : हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएँगे, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन – गृह मंत्री शाह
Grand News June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?