Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पति ने शराब पीकर पहले मारा-पीटा, फिर गले में फंदा लगाकर पत्नी की हत्या कर दी; घर से बरामद हुआ शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

पति ने शराब पीकर पहले मारा-पीटा, फिर गले में फंदा लगाकर पत्नी की हत्या कर दी; घर से बरामद हुआ शव

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/22 at 1:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बेगूसराय के तेघड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के एक क्लर्क ने अपनी पत्नी को गले में फंदा लगाकर मार डाला। मृतक की पहचान मुसहरी निवासी नवीन राय की पत्नी नविता कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पैसों की लालच में नवीन राय नविता को आए दिन पीटता रहता था। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटते-पीटते अधमरा कर देता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद उसने फंदा लगाकर नविता की जान ले ली। सूचना मिलते ही तेघड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, पति सहित सभी ससुराल वाले मौके से फरार है।

- Advertisement -

2008 में धूमधाम से हुई थी शादी
पिढ़ौली गांव निवासी उदय शंकर महतो की पुत्री नविता की शादी 2008 में बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति शराबी है। आए दिन वह नविता के साथ गाली-गलौज करता था। इसके बाद मारपीट और पैसों की मांग करता था। नविता के भाई मनीष कुमार ने बताया कि शादी के बाद बहुत दिनों तक दोनों के बीच संबंध अच्छे थे। पिछले कुछ सालों से पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। हमलोगों ने पारिवारिक स्तर पर कई बार समझाया भी था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

घर में मचा कोहराम
नविता और नवीन की दो बेटियां हैं। एक 4 साल की तो दूसरी 12 साल की है। मां के चले जाने से दोनों के सिर का साया उठ गया है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर, मंझौल थानाध्यक्ष ने बताया कि मुसहरी गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक क्लर्क ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसका शव मुसहरी गांव से बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पति द्वारा पैसों के लिए गले में फंदा डालकर हत्या हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG बड़ी खबर : स्कूल बसों का फर्जी बिल लगा कर 38 लाख की धोखाधड़ी… आरोपी गिरफ्तार 
Next Article CG BREAKING: प्रदेश में कोरोना की जोरदार वापसी... लाॅक डाउन को लेकर असमंज में लोग CG BREAKING: प्रदेश में कोरोना की जोरदार वापसी… लाॅक डाउन को लेकर असमंजस में लोग… मंत्री चौबे ने बताई हकीकत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING
CG BREAKING: शादी के 1 माह बाद आधी रात को पत्नि ने लगाया इंजेक्शन, हुई मौत, पत्नी बोली- बचाने की कोशिश की
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG : 20 जून तक बंद रहेगा कुम्हारी ब्रिज, दुर्ग-भिलाई जाने आने इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
Raipur : अविनाश फाउंडेशन की नई पहल – अशोक सिंघानिया कौशल विकास योजना के अंतर्गत अवंति विहार में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र
Raipur : अविनाश फाउंडेशन की नई पहल – अशोक सिंघानिया कौशल विकास योजना के अंतर्गत अवंति विहार में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Crime : ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी, आरोपी पति पत्नी अरेस्ट
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?