Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका… दिशा वकानी ने शो को हमेशा के लिए कहा अलविदा ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsमनोरंजन

BIG NEWS : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका… दिशा वकानी ने शो को हमेशा के लिए कहा अलविदा ?

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/23 at 12:44 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई।  तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का एक किरदार ऐसा है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जी हां दयाबेन के किरदार में फैंस दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।

दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट तौर पर सामने आ गया है कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी। एक बार एक एपिसोड के लिए उन्होंने कैमियो भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

- Advertisement -
Ad image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेक के दौरान दिशा और शो के मेकर्स के बीच उनकी वापसी को लेकर बातें चल रही थीं। इसके लिए दिलचस्प कहानी और सही मौके की तलाश भी की जा रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई। यही कारण है कि दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

- Advertisement -

इसी बीच कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें भी आई थीं लेकिन सब अफवाह निकलीं। यह भी खुलासा हुआ था कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी। इतना ही नहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री राखी विजान ने दयाबेन का किरदार निभाने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में दिशा की जगह कौन लेता है।

- Advertisement -

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन दिशा वकानी के शो छोड़ने की खबर से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले दिनों में शो की टीआरपी के लिए भी यह एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

 

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article FRAUD : राजधानी में कार बेचने का झांसा दे कर की… लाखों की ठगी…
Next Article CG : नाबालिग को घर से भागकर बनाया था… हवस का शिकार… दुष्कर्मी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?