Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विराट कोहली ने वनडे में रचा इतिहास, अपनी धरती पर सबसे कम पारियों में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

विराट कोहली ने वनडे में रचा इतिहास, अपनी धरती पर सबसे कम पारियों में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

GrandNews
Last updated: 2021/03/23 at 7:00 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भी अपना फॉर्म जारी रखा और अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने इस मैच में 60 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 56 रन बनाए और इस पारी के दम पर उन्होंने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गिए जिन्होंने अपनी धरती पर सबसे कम पारियों में 10,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने इस मामले में रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया।

- Advertisement -

अपनी घरेलू धरती पर सबसे कम पारियों में 10,000 रन पूरे करने वाले टॉप 6 बल्लेबाज-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विराट कोहली – 195 पारियां

- Advertisement -

रिकी पोंटिंग – 219 पारियां

- Advertisement -

सचिन तेंदुलकर – 223 पारियां

महेला जयवर्धने – 223 पारियां

कुमार संगकारा – 229 पारियां

जैक कैलिस – 236 पारियां

विराट ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर में 27वीं बार 50 या उससे ज्यादा की पारी खेली। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 26 बार ये कमाल किया था। इंग्लैंड के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा की पारी खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं और उन्होंने 32 बार ऐसा किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा की पारी सबसे ज्यादा खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज-

32 – सचिन तेंदुलकर

27 – विराट कोहली

26 -राहुल द्रविड़

24 – MS Dhoni

भारत में विराट के 10,000 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन की पारी खेलने के बाद विराट दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने भारतीय धरती पर हर प्रारूप को मिलकर 10,000 रन पूरे किए हैं। इससे पहले सचिन ने ये कमाल किया था। भारतीय धरती पर हर  प्रारूप में सचिन के 14,192 रन थे तो वहीं विराट के अब 10,002 रन हो गए हैं। तीसरे नंबर पर 9004 रन के साथ राहुल द्रविड़ हैं।

भारत में हर प्रारूप को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर- 14192 रन

विराट कोहली – 10002 रन

राहुल द्रविड़ – 9004 रन

भारतीय धरती पर बतौर कप्तान वनडे में विराट के 2000 रन पूरे

विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान अपनी धरती पर वनडे क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए। पूर्व कप्तान एम एस धौनी के बाद ये कमाल करने वाले वो दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

वनडे में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर  – 145

कुमार संगकारा- 118

रिकी पोंटिंग- 112

विराट कोहली – 104

जैक कैलिस – 103

TAGGED: #Viratkohli, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए एक अप्रैल से लग सकता है LOCKDOWN!… देखिये गृह मंत्रालय की पूरी गाइडलाइन
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सलियों द्वारा जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की… जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG VYAPAM Admit Card : प्री-D.El.Ed और प्री B.Ed परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम इस दिन 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?