Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : परेशान युवक मोबाइल टावर में चढ़ा… अस्पताल में भर्ती पत्नी को बुलाने की करता रहा जिद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsछत्तीसगढ़बिलाईगढ़

CG : परेशान युवक मोबाइल टावर में चढ़ा… अस्पताल में भर्ती पत्नी को बुलाने की करता रहा जिद

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/26 at 10:53 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। नवजात बेटे की मौत से परेशान युवक उसलापुर के मोबाइल टावर में चढ़ गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को बुलाने की जिद करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिवार वालों को बुलाकर समझाया। इसके बाद उसे टावर से उतारा गया।

- Advertisement -

सिविल लाइन थाने के एसआइ मनोज पटेल ने बताया कि कोटा क्षेत्र के अमाली निवासी मेलाराम यादव(25 वर्ष) अपनी पत्नी ललिता बाई यादव को प्रसव के लिए सिम्स लेकर आया था। मंगलवार को उसका पुत्र हुआ। उसकी स्थिति गंभीर होने पर एनआइसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। वहीं, उसकी पत्नी को प्रसूता वार्ड में भर्ती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बुधवार की दोपहर उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। इससे युवक परेशान हो गया। गुस्र्वार की दोपहर तीन बजे वह अस्पताल से निकलकर उसलापुर पहुंच गया। यहां आकाश मार्ग में स्थित मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर सकरी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई।

- Advertisement -

पुलिस को देखते ही युवक अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। उसकी पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर उसके ससुर सोड़ाखुर्द निवासी टुकेश यादव को बुलाया गया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि नवजात की मौत से युवक परेशान है। पुलिस और परिवार वालों ने मेलाराम को समझा कर नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को परिवार वालों को सौंप दिया है।

- Advertisement -

दो घंटे तक परेशान रही पुलिस

दोपहर दो बजे युवक के मोबाइल टावर में चढ़ने की सूचना पर सिविल लाइन और सकरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मियों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। वहीं, मेलाराम पत्नी से मिलाने की बात पर अड़ा रहा। इस पर पुलिस सिम्स पहुंची और उसकी पत्नी की तलाश की। अस्पताल में भर्ती होने पर पुलिस उसके ससुर को लेकर मौके पर पहुंची। किसी तरह उसे नीचे उतरा गया। इस बीच करीब दो घंटे तक पुलिस परेशान होती रही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जबरदस्त ठोकर, दर्दनाक हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर  ACCIDENT : तेज रफ़्तार ट्रक ने ट्रेलर को मारी टक्कर… मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद
Next Article BIG NEWS : हो जाएं अब सतर्क… नहीं लगाया 10 रुपए का माॅस्क… तो ढ़ीला करना पड़ेगा 500
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?