Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : सिंह वालों को भवन लाभ… पढ़ें शेष राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : सिंह वालों को भवन लाभ… पढ़ें शेष राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/26 at 8:09 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 26 मार्च, 2021

- Advertisement -

मेष : कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव प्रेरणा देगा और रोजागर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र एवं घर में धैर्य का परिचय दें, किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब कर सकती है। जो व्यक्ति आपकी सहायता के लिए पहले तैयार था, वह अचानक पीठ दिखा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नई योजनाओं पर लगेगा और पूरा दिन उसी की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। किसी देवस्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। आप अपनी कामनाओं को त्याग कर परिजनों की आवश्यकता पूर्ति पर अधिक ध्यान देंगे। आज की मेहनत कल किसी ना किसी प्रकार से वृद्धि कारक बनेगी।

- Advertisement -

मिथुन : आज विपरीत परिस्थितियों को भी अपने संतोषप्रद एवं सूझ-बूझ आचरण से अनुकूल बना लेंगे। परिस्थितियां अधिकांश समय आपके निर्णय के विपरीत रहेंगी, फिर भी आप अपने काम को पूरा करते जाएंगे। जो काम आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, आज उस काम को करने का अवसर मिल सकता है और आपको खुशी भी मिलेगी।

- Advertisement -

कर्क : आज के दिन शुभ प्रसंग बनने से उत्साहित रहेंगे लेकिन अपने काम से काम रखें और कही-सुनी बातों पर ध्यान न दें अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। खाली समय में घर के अधूरे कार्य निपटा सकते हैं और त्योहार की शॉपिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। धन लाभ के अवसर सुलभ होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

सिंह : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। दिन का आरंभ बेचैनी और व्यस्त रखने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते हैं। अपने काम को सही से करें अन्यथा अधिकारियों से बहसबाजी की आशंका बन रही है। छात्रों को अप्रिय समाचार मिल सकता है इसलिए पढ़ाई-लिखाई एकाग्रता के साथ करें। मकान लेने की दिशा में किए जा रहे आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

कन्या : आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज के दिन आपको परिश्रम का फल न मिलने से गुस्सा आएगा। इसलिए वाणी व व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। व्यापार में जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी, तभी कुछ ना कुछ व्यवधान आ सकता है। किसी को भी उधार देने से बचें।

तुला : व्यर्थ के कार्यों में समय न बर्बाद करें, कार्य-व्यवहार से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे जिनमें अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में किसी डॉक्यूमेंट्स के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्गों अथवा वरिष्ठ नागरिकों को सलाह की अनदेखी न करें, उपयोगी सिद्ध होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक : आज के दिन आप में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। दैनिक कार्यों से समय निकाल कर पूजा-पाठ धार्मिक यात्रा के लिए उपस्थित रहेंगे। परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज हो सकते हैं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा और काम में नई जान भी आएगी।

धनु : आज के दिन आपको स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कार्य करते समय सावधानी और सतर्कता बरतें। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा बन रही है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। लाभ प्राप्ति के लिए रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं।

मकर : आज का दिन उठा पटक वाला रहेगा। आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे, उसे छोड़ कोई अन्य काम लाभ दिलाएगा। साझेदारी में किया जाने वाला व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले ईमानदारी से कार्य करें और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें।

कुंभ : आज का दिन मिला-जुला फल देगा। व्यवसायी वर्ग सुबह से ही धन की उगाही को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जोर जबरदस्ती से बचें अन्यथा नई समस्या बन सकती है। बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा पेट दर्द हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई कार्य न करें अन्यथा कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक खराब हो सकता है।

मीन : आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर हो सकता है। घर की परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है, इसमें आपको भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा। धन लाभ की संभावना दिनभर लगी रहेगी। खर्च की तुलना में धन की आमद कम ही रहेगी, फिर भी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोविड के संक्रमण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी – पारवानी
Next Article कोरोना पर लापरवाही पड़ेगी भारी! बिना मास्क पकड़े गए तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना.. छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी जिलों को जारी किया आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur Crime : रायपुर राशन दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, CCTV फूटेज आया था सामने
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 30, 2025
CG News : अवैध लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार की लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़ May 30, 2025
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025 : शुक्रवार को मेष और तुला राशि के जातकों को होगी परेशानी, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 30, 2025
गुण्डरदेही रजिस्ट्री ऑफिस में आत्महत्या के प्रयास की खबर पर पंजीयन विभाग ने दी सफाई,वीडियो वायरल मामले में स्पष्ट किया – व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से किया हंगामा, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि पंजीयन विभाग का विषय नहीं
Grand News May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?