Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : राजधानी के बाद… अब संस्कारधानी सहित इन सभी ज़िलों में… जिला प्रशासन सख्त… नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsकोरोना अपडेटछत्तीसगढ़दुर्गराजनांदगांवरायपुरसुकमा

BREAKING : राजधानी के बाद… अब संस्कारधानी सहित इन सभी ज़िलों में… जिला प्रशासन सख्त… नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी…

GrandNews
Last updated: 2021/03/30 at 6:47 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुरर/दुर्ग/ राजनांदगांव। दुर्ग में भी कोरोना के बढ़ते केस को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है, रात 9 बजे के बाद दुकाने बंद होंगी, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति होगी, सुबह 8 से रात 10 बजे तक ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालन की अनुमति दी गई है, टेक अवे, इंडोर डायनिंग, होम डिलीवरी रात 10 बजे तक ही की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। राजनांदगांव जिले में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, यहां रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, रेस्टोरेंट ढाबा खोलने रात 10 बजे तक ही अनुमति होगी, आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

कोरिया जिले में भी कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, यहां रात 8 बजे के बाद दुकानें बंद करना होगा, होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट 9 बजे तक खुल सकेगें, अनुशासन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर में भी आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, राजधानी में रात 10 बजे के बाद होटल और रेस्टॉरेंट नहीं खुल पाएंगे। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण अब तक छत्‍तीसगढ़ के 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर, कोरिया, दुर्ग और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शारीरिक दूरी व मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जशपुर में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, यहां भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू
जारी रहेगा। रात 8 बजे के बाद यहां दुकानें नहीं खुलेंगी, आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 8 बजे के बाद लोग बेवजह नहीं घूम सकेंगे। कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया है।

इधर सरगुजा में भी नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आदेश लागू रहेगा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है, कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर जिले में भी नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, कलेक्टर सूरजपुर ने यह आदेश जारी किए है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, #रायपुर, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA, कोरिया, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, छत्तीसगढ़ सरकार, जशपुर, दुर्ग, नाइट कर्फ्यू, सरगुजा, सुकमा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग : पूरी तरह कोरोना की जद में खनिज विभाग… किया गया सील… एक बाबू की हो चुकी है मौत… 
Next Article महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव: BJP और राकांपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा, 17 अप्रैल को चुनाव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Grand News May 9, 2025
Samoda News: सुशासन तिहार; नगर पंचायत समोदा में मिले 1376 आवेदन, हितग्राहियों को तत्काल मिला राशन कार्ड और ऋण पुस्तिका, अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर बोले- हर संभव समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
India – Pakistan War : कौन-कौन सा देश है भारत के साथ ? पाकिस्तान को किसका समर्थन !
Grand News NATIONAL देश May 9, 2025
Pradhan Mantri Bal Puraskar 2025 : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, जानिए अंतिम तिथि से लेकर सबकुछ 
Grand News देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?