Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : पिता का मिलेगा आशीर्वाद…होगी तरक्की…पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : पिता का मिलेगा आशीर्वाद…होगी तरक्की…पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/30 at 7:57 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 30 मार्च, 2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों से आज किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बहसबाजी से बचें और अपने कार्य पर फोकस रखें। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में पत्नी अथवा संतान से किसी बात पर कलह हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। क्रोध की अधिकता रहने से किसी प्रियजन अथवा आस-पड़ोसी से तकरार होने की आशंका बन रही है इसलिए संयम से कार्य करें। व्यापार में भी साझेदारों के साथ तनाव हो सकता है। सेहत नरम रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा। लव लाइफ में नवीनता व मधुरता बनी रहेगी।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ने से आपके लिए नए अवसर आएंगे। प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य के आरंभ की योजना बनेगी, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आस-पास के धार्मिक स्थान की यात्रा से मन को शांति मिलेगी।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे बड़े लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी पुराने मामले को लेकर सरकारी डॉक्यूमेंट्स को पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र पर लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा।

सिंह : आज के दिन कोई भी नया कार्य शुरू करने में या कॉन्ट्रैक्ट को हांसिल करने में जल्दबाजी न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित भी हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नुकसान कर सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार देखने को मिल सकता है।

कन्या : आज का दिन समाज मे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आज कुछ ना करने पर भी आपका व्यक्तित्त्व बढ़ा हुआ रहेगा। श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष में वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय में बुद्धि चातुर्य से लाभ कमाएंगे। गृहस्थ जीवन मे आप हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन परिवार में शांति बनी रहेगी। सेहत आज कुछ बेहतर रहेगी।

तुला : आज का दिन विशेष शुभ कारक रहेगा। ऑफिस में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों को महत्व भी देंगे। कार्यक्षेत्र और घर के सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में पिछले कई दिनो से बंद पड़ा माल फिर बिकना शुरू हो जाएगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज का दिन सभी क्षेत्रों के कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा लेकिन इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सहयोग की आवश्यकता भी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर सरकारी सहयोग पाने के लिए दिन उत्तम है, प्रयास में कमी ना रखें। नौकरी वालों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी लेकिन ज्यादा उत्सुक ना हों, इसके पीछे बड़ा स्वार्थ भी हो सकता है।

धनु : आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आज निष्ठा रहेगी, दान पुण्य करने के अवसर सुलभ होंगे। इनका लाभ निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ मधुर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर की सुख-शांति के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर : आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। आज आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसके आरंभ में पहले खराब सेहत बाधा डाल सकती है, इसके बाद सरकारी अथवा अन्य आर्थिक कारणों से बीच मे छोड़ना पड़ा सकता है। लेकिन अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी।

कुंभ : राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को लाभ के साथ-साथ आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर भी मिलेंगे। कार्यों का बोझ बढ़ा हुआ रहेगा लेकिन लक्ष्यों की सफलता पूर्वक प्राप्ति से मन प्रसन्न भी रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे सफलता निश्चित रहेगी लेकिन कार्य आरंभ से पहले भ्रमित होने से बचें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

मीन : पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनसे सुखदायक समाचार भी मिलेगा। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि भी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : रंगोत्सव पर्व आज… राशिफल से जानिए… कैसा है दिन
Next Article गरियाबंद जनपद के शासकीय कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कारण अज्ञात जाँच में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

opportunity for government job : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में 80 पदों पर निकली भर्ती, 16 मई तक करें आवेदन
opportunity for government job : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में 80 पदों पर निकली भर्ती, 16 मई तक करें आवेदन
Grand News May 11, 2025
कल सिंदूर, आज परीक्षा — शादी के दूसरे दिन ही लाल जोड़े में बीएड की परीक्षा में बैठी भूमिका,गरियाबंद की बहू बनी शिक्षा की मिसाल
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार में युवक ने मांगी दुल्हन, कहा—विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब कन्या भी चलेगी
CG NEWS : सुशासन तिहार में युवक ने मांगी दुल्हन, कहा—विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब कन्या भी चलेगी
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : नंदनवन पक्षी विहार के तेंदुआ 'नरसिंह' का निधन, बीते दस वर्षों से था आकर्षण का केंद्र
CG NEWS : नंदनवन पक्षी विहार के तेंदुआ ‘नरसिंह’ का निधन, बीते दस वर्षों से था आकर्षण का केंद्र
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?