Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मौसम अलर्ट : मार्च में ही तपने लगा छत्तीसगढ़… गर्मी से हुआ बुरा हाल… लू को लेकर Alert जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : मार्च में ही तपने लगा छत्तीसगढ़… गर्मी से हुआ बुरा हाल… लू को लेकर Alert जारी

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/30 at 3:38 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

Contents
ALSO READ : BIG BREAKING : LOCKDOWN को लेकर… प्रदेश के दिग्गज मंत्री का बड़ा बयान… बोले पूरी संभावनाALSO READ : CG BREAKING : इस जिले में नाईट कर्फ्यू का ऐलान… कलेक्टर ने जारी किया आदेश… इन गाईडलाईनों का भी करना होगा पालनBIG BREAKING : राजधानी के इस पार्क में लटका मिला BJP नेता का शव… आत्महत्या की आशंका… नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी है। बढ़ते औद्योगीकरण और सीमित होते जंगलों की वजह से छत्तीसगढ़ के तापमान में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। यह चिंता का विषय है कि मार्च माह में ही तापमान 41.2 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। सूर्य ने अभी से आग उगलना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर का तापमान 29 मार्च को 41. 2 डिग्री दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से कई बदलाव तो देखे जा रहे हैं। अब भीषण गर्मी के लिए भी लोगों को तैयार होना पड़ेगा। जिस तरह से तापमान में इजाफा हो रहा है उसने मौसम वैज्ञानिक सहित जानकारों की चिंता बढ़ा दी है।

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ : BIG BREAKING : LOCKDOWN को लेकर… प्रदेश के दिग्गज मंत्री का बड़ा बयान… बोले पूरी संभावना

प्रदेश में 3 संभागों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य छत्तीसगढ़, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से में कई स्थानों पर आज लू चल सकती है। क्योंकि तापमान में भारी इजाफा हो रहा है। अमूमन गौरेला पेंड्रा मरवाही का तापमान 35 डिग्री के आसपास होता था, वह भी बढ़कर अब 39 डिग्री तक पहुंच गया है और यही संकेत बताता है कि छत्तीसगढ़ गर्म प्रदेश की सूची में जल्द शूमार हो जाएगा।

ALSO READ : CG BREAKING : इस जिले में नाईट कर्फ्यू का ऐलान… कलेक्टर ने जारी किया आदेश… इन गाईडलाईनों का भी करना होगा पालन

बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म दिन

वर्ष 2011 में 30 मार्च को 40 डिग्री दर्ज किया गया

2012 में 22 मार्च को 40 डिग्री

2013 में 29 मार्च को 39.1

2014 में 30 मार्च को 40.3

2015 में 28 मार्च को 39.6

2016 में 26 मार्च को 39.6

2017 में 30 मार्च को 41.6

2018 को 31 मार्च को 44.4

2019 को 31 मार्च को 40.5

2020 को 28 मार्च को 37. डिग्री

2021 को 29 मार्च को 41.2 डिग्री

मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर जिले के कई पैकेट पर लू चलने की संभावना व्यक्त किया है। बता दें कि तेज गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक होने का खतरा बना रहता है। गर्मी से बचने के जतन भी लू के दौरान लोगों को आवश्यक रूप से करना चाहिए। दोपहर 12 से 4 तक धूप में निकलने से परहेज ,इसके साथ-साथ पूरे शरीर को कपड़ों से ढक कर निकलना चाहिए। वही शीतल पेय पदार्थ का अधिक उपयोग भी करना चाहिए। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार बीते 10 वर्ष के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2017 में 30 मार्च को तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह देश में सबसे गर्म दिन था। इसी तरह 2021 में 29 मार्च को राजधानी रायपुर का तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

ALSO READ :

BIG BREAKING : राजधानी के इस पार्क में लटका मिला BJP नेता का शव… आत्महत्या की आशंका… नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, मार्च में ही तपने लगा छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कोरोना बनाम मौत का कहर… आज दोपहर तक… 9 लोगों की मौत… सीएमएचओ ने की पुष्टि
Next Article 2 करोड़ 70 लाख का गांजा जब्त छत्तीसगढ़ : ट्रेलर वाहन में गांजा तस्करी करते दो लोग गिरफ्तार… लाखों का गांजा जब्त 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: सावन में शिवभक्ति की गूंज! शिवपुर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 21, 2025
CG NEWS: ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
CG NEWS: घर के कुंए में मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा कारण स्पष्ट नहीं बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का मामला
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?