Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : प्रकृति प्रेमियों को लाभ… धन वापसी के संकेत…पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : प्रकृति प्रेमियों को लाभ… धन वापसी के संकेत…पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/01 at 8:23 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक : 01 अप्रैल, 2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन महत्‍वाकांक्षी प्रकृति के लोगों के लिए बहुत खास होगा और उन्हें आज हर काम में शुभ फल की प्रप्ति होगी। आज आप किसी काम के लिए बाहर जा सकते हैं और आपको उसमें भी सफलता की प्राप्ति होगी। दोपहर बाद किसी बड़े अधिकारी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस वजह से कानूनी पक्ष में नया मोड़ आ सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आज आपको संभलकर काम करने की जरूरत है और किसी भी डील को फाइनल करने से पहले दस बार सोच लें। हालांकि आज आप भौतिक सुविधाएं जुटाने में सफल रहेंगे। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है, क्‍योंकि आज पर कुछ नया कर सकते हैं। कामधंधे को लेकर मन में कुछ नई प्‍लानिंग बन सकती हैं। आज लोन चुकाने के मामले में थोड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आज आप भौतिक साधनों पर व्यय करेंगे और अपने लिए सुविधाएं जुटाएंगे।

- Advertisement -

कर्क : आज ग्रहों की दशा आपकी राशि वालों के लिए अनुकूल है और आपको शुभ प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है। आज आपके कार्य बन जाएंगे। आज भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से हर्ष होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम से रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा।

सिंह : आज का दिन आपका शुभ है और कार्यक्षेत्र में भी मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्‍त होगी। आज यदि आप बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेंगे तो आपको फायदा होगा और भविष्‍य में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके पुरूषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस कारण से आपका सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होगा और आय के नए साधन बनेंगे।

कन्या : आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए खास होने वाला है। आज अकारण शत्रु वृद्धि और निर्मूल विवादों से छुटकारा प्राप्‍त होगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आज आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और आप कुछ पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज आपका कोई बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है।

तुला : आज का दिन आपके लिए खास है और आज आपको धन प्राप्ति से कोष में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से लाभ होगा। राजनीतिक प्रतिस्पर्द्धा में भी आपको विजय प्राप्त होगी और आपके कार्य भी समय से पूरे होंगे। शाम से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कुछ अलग प्रकार से लाभ देने वाला है। आज अकस्मात् किसी महान अधिकारी या फिर किसी नेता से भेंट हो सकती है। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन प्राप्‍त होंगे। खानपान का विशेष रूप से ध्‍यान रखें। अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग बन रहा है और आपको इस यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से आज रुके धन की प्राप्ति होगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होगी और काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उन योजनाओं में आपका सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होगा। आपको भाई बहनों की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता समाप्‍त होगी और शत्रुओं का भी नाश होगा। अपनी वाक्पटुता और कलाकौशल से शत्रुओं के इरादों को भी आप आज सफल नहीं होने देंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज कहीं आपका पेमेंट फंस जाने की आशंका है।

कुंभ : आज का दिन खास है और आपके पुराने रुके कार्य भी पूरे होने की संभावना है। आज हो सके तो थोड़ा सा वक्‍त निकालें और मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करके आएं। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को सही साबित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं।

मीन : आज के दिन आपको ग्रहों की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाग्य में वृद्धि होगी और हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरु ब्राह्मण की सेवा करके गुप्त विद्याएं ग्रहण करें। स्वास्थ्य में शीतोष्ण विकार हो सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIRAL VIDEO : कोरोना काल में मास्क लगाइए, नहीं तो पुलिस पकड़कर दे डालेगी ऐसी सजा कि छिपते फिरेंगे
Next Article गाँव के मासूम मज़दूर एक बार फिर हुए ठेकेदार की जालसाज़ी के शिकार..10 मज़दूर और उनके 8 नबालिग बच्चों समेत पुरे परिवार को ईंट ठेकेदार ने बनाया आँध्रा में बंधक….बुजुर्ग पिता ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : पानी में डूबने से शावक हाथी की मौत
छत्तीसगढ़ May 26, 2025
CG News झीरम घाटी नक्सली हमले के शहीद नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ May 26, 2025
Raigarh Accident Breaking : तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 26, 2025
Adah Sharma CG Song : बॉलीवुड एक्ट्रेस अदाह शर्मा का छत्तीसगढ़ी गाना हो रहा वायरल, फैंस हुए दीवाने
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ मनोरंजन May 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?