Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : शादी का झांसा देकर महिला नेत्री से दुष्कर्म… इस कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगा रेप का आरोप… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमGrand Newsमध्य प्रदेश

बड़ी खबर : शादी का झांसा देकर महिला नेत्री से दुष्कर्म… इस कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगा रेप का आरोप… 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/04/03 at 3:08 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
ALSO READ : BIG BREAKING : राजधानी में लाॅक डाउन तो नहीं… पर सख्तियां… लाॅक डाउन से कम भी नहींALSO READ : BIG BREAKING : राजनांदगाव में लगा लॉकडाउन… केवल अतिआवश्यक सेवाओं की छूट… ALSO READ : BIG BREAKING : रायपुर में सुबह 6 से शाम 6 तक ही खुलेंगी दुकाने… होटल रेस्ट्रोरेंट के खुलने को लेकर रखा गया यह प्रस्ताव  
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ इंदौर में युवा कांग्रेस की महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी, कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -

ALSO READ : BIG BREAKING : राजधानी में लाॅक डाउन तो नहीं… पर सख्तियां… लाॅक डाउन से कम भी नहीं

अधिकारी के मुताबिक, युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है और अभियुक्त की तलाश जारी है। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने अपने बेटे के खिलाफ युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों को झूठा बताया है।

 

ALSO READ : BIG BREAKING : राजनांदगाव में लगा लॉकडाउन… केवल अतिआवश्यक सेवाओं की छूट… 

 

मोरवाल ने बातचीत में दावा किया, ‘मेरे बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता उससे धन ऐंठने का प्रयास काफी पहले से कर रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे को पहले ही आशंका थी कि महिला नेता उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करा सकती है। लिहाजा मेरे बेटे ने इस बारे में इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय को एक अप्रैल (बृहस्पतिवार) को बाकायदा लिखित शिकायत भी की थी।’

इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा, ‘महिला नेता को लेकर विधायक के बेटे की शिकायत की भी जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।’ इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि उन्होंने कथित दुष्कर्म काण्ड की संगठन स्तर पर आंतरिक जांच के लिए इस मोर्चे के नेताओं की तीन सदस्यीय समिति बना दी है और इससे हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया, ‘इस समिति में दो महिला नेताओं और एक पुरुष नेता को शामिल किया गया है ताकि सभी संवेदनशील पहलुओं पर मामले की जांच हो सके।

ALSO READ : BIG BREAKING : रायपुर में सुबह 6 से शाम 6 तक ही खुलेंगी दुकाने… होटल रेस्ट्रोरेंट के खुलने को लेकर रखा गया यह प्रस्ताव  

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article टिक टॉक प्रेमियों के लिए खुशखबरी… Instagram Reels में एड हुआ ये फीचर…
Next Article BIG BREAKING : कांग्रेस विधायक ने उठाया बड़ा मुद्दा, बोले- बंद होनी चाहिए सांसदों और विधायकों की पेंशन, जानिये किसके है बोल  CG BIG BREAKING : नक्सली मुठभेड़ में 5 जवान शहीद… कई घायल… गोलीबारी अब भी जारी…  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?