Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेल के बढ़ते दाम ने बिगाड़ा किचन का बजट… जाने कितना हुआ ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअर्थव्यवस्था

तेल के बढ़ते दाम ने बिगाड़ा किचन का बजट… जाने कितना हुआ ?

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/04/03 at 5:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में खाद्य तेलों के दाम में शनिवार को भी मजबूती का दौर जारी रहा। सरसों की मंडियों में आवक कुछ कम होने और भाव आयातित तेलों के मुकाबले सस्ता होने से भाव ऊंचे बोले गये। सरसों तेल जहां 50 रुपये चढ़ गया वहीं सोयाबीन तेल में भी 100 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। बाजार सूत्रों का कहना है कि मंडियों में सरसों की आवक जहां कुछ दिन पहले तक 10 से 11 लाख बोरी तक हो रही थी, वहीं अब आवक कुछ कम रहकर आठ से नौ लाख बोरी तक ही हो रही है। सरसों के मामले में इस समय स्थिति उपभोक्ता और कारोबारियों दोनों के लिहाज से बेहतर बनी हुई है। उपभोक्ता को जहां बिना मिलावट की सरसों मिल रही है वहीं यह आयातित तेलों के मुकाबले सस्ता होने से मांग में भी है।

सोयाबीन मिल डिलिवरी का भाव 100 रुपये बढ़कर 13,950 रुपये क्विंटल पर

- Advertisement -
Ad image

बहरहाल, खाद्य तेल बाजार के जानकारों का कहना है कि सरकार को तेल-तिलहन बाजार की मौजूदा स्थिति पर ध्यान देना चाहिये। सोयाबीन में भी तेल रहित खल की मांग लगातार जारी रहने से तेजी का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि तेल सोयाबीन मिल डिलिवरी का भाव 100 रुपये बढ़कर 13,950 रुपये क्विंटल हो गया।  बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में यह जरूरी है कि सरकार तिलहन उत्पादक किसानों को लगातार समर्थन देती रहे। इससे जहां एक तरफ विदेशों से होने वाला खाद्य तेलों का सवा लाख करोड़ रुपये का आयात काफी हद तक बंद होगा, वहीं दूसरी तरफ तेल और खल निर्यात से देश को विदेशी मुद्रा की कमाई भी होगी। देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद में भी वृद्धि होगी।

- Advertisement -

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

- Advertisement -
  •      सरसों तिलहन – 5,985 – 6,025 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली दाना – 6,315 – 6,380 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,470- 2,530 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 1,990 -2,020 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,120 – 2,150 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 14,650 – 17,650 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,950 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,750 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,720 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,580 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,200 रुपये।
  •      पामोलिन कांडला 12,200 (बिना जीएसटी के)
  •      सोयाबीन दाना 6,300 – 6,350 रुपये: सोयाबीन लूज 6,250- 6,300 रुपये
  •      मक्का खल 3,610 रुपये।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार लॉकडाउन में कबाड़ी से बन गया भिखारी, भगवान से बदला लेने के लिए तोड़ दी मंदिर की मूर्तियां
Next Article पोषण वाटिका से दूर होगा बच्‍चों का कुपोषण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?