Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नाइट कर्फ्यू के बीच… जानिए मुंबई में कैसे खेले जाएंगे आईपीएल मैच…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नाइट कर्फ्यू के बीच… जानिए मुंबई में कैसे खेले जाएंगे आईपीएल मैच…

GrandNews
Last updated: 2021/04/05 at 10:44 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के मैच मुंबई में भी होने हैं, लेकिन महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ते मामलों के बीच ऐसी खबरें आने लगी थीं कि वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि मुंबई में होने वाले मैच अपने समय से यहीं होंगे। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल मैचों के आयोजन का रास्ता साफ करते हुए महामारी रोकने के लिए लगाए गए नाइट कर्फ्यू के दौरान रात 8 बजे के बाद प्रैक्टिस करने और टीमों को होटल तक आने की अनुमति दे दी है।

मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार ने रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। इन दिशानिर्देशों का आज से पालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने हालांकि आईपीएल टीमों को बायो बबल का कड़ा पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस करने की अनुमति दे दी। आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जारी लेटर में आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के सचिव श्रीरंग घोलाप ने लिखा है, ‘मैच के समय को ध्यान में रखते हुए टीमों का सीसीआई (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) और एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ का स्टेडियम वानखेड़े) में दो सेशन में दोपहर बाद 4 बजे से शाम 6:30 बजे और शाम 7:30 से रात 10 बजे तक प्रैक्टिस का समय नियत किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

मुंबई में आईपीएल के 10 मैचों का आयोजन होना है। ये सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। इनमें से 9 मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। वानखेड़े में पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच मुंबई क्रिकेट संघ को बड़ी राहत मिली है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम के जिन 10 कर्मचारियों का पूर्व में परीक्षण पॉजीटिव आया था अब उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में रोज टूट रहे कोरोना मरीज़ों के रिकॉर्ड… सात हज़ार कोरोना मरीज़ों की पहचान… 44 मरीजों की मौत
Next Article BIG BREAKING : बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता… परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति भी… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा… CM ने अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, कीमत जान लगेगा झटका
Racing June 29, 2025
CG NEWS : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
RAIPUR NEWS : बूढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात बच्चे का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को जिले में नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?