Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : राज्यपाल ने बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों से दूरभाष पर बात कर हौसला अफजाई की… चिकित्सकों को अच्छे से अच्छा इलाज करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

VIDEO : राज्यपाल ने बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों से दूरभाष पर बात कर हौसला अफजाई की… चिकित्सकों को अच्छे से अच्छा इलाज करने के दिए निर्देश

GrandNews
Last updated: 2021/04/05 at 10:12 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज बीजापुर नक्सल मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बल के जवानों से दूरभाष पर बात कर उनका हालचाल जाना और उनका हौसला अफजाई की। राज्यपाल ने घायल जवानों के इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बात की और उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज करने और उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधा देने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने सी.आर.पी.एफ. कोबरा बटालियन के सेकेण्ड इन कमांड श्री संदीप द्विवेदी तथा प्रधान आरक्षक लोकेश कुमार से दूरभाष पर बात की और कहा- मुझे आप लोगों पर गर्व है। आप समस्त सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों के मांद में जाकर उनका बहादुरी से सामना किया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके लिए मैं आपको सेल्यूट करती हूं। आप देश और प्रदेश की रक्षा एवं सेवा के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं। निश्चित ही हम सब मिलकर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे और हमारे देश-प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा करेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप जल्द स्वस्थ हों और फिर से फील्ड में आकर देश की सेवा करें। सुरक्षा बल के जवानों ने राज्यपाल से कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर भारत मां की सेवा में जुट जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

राज्यपाल ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. संदीप दवे, श्री नारायणा अस्पताल के डॉ. सुनील खेमका, एम.एम.आई. अस्पताल के श्री नवीन शर्मा एवं बालाजी अस्पताल के डॉ. देवेन्द्र नायक से दूरभाष पर बात की और घायल जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घायल जवानों का अच्छे से अच्छा इलाज करें। राज्यपाल ने कहा कि वे इस समय उनके सुरक्षा अधिकारियों (ए.डी.सी.) के कोरोना संक्रमित होने के कारण क्वारेंटाइन में होने से अस्पताल नहीं आ पा रही हैं। राज्यपाल ने चिकित्सकों से कहा कि आप लोग जिस सेवा भाव से जवानों की सेवा कर रहे हैं, इसके लिए आप लोगों को मैं धन्यवाद देती हूं। सुश्री उइके ने कहा- मेरी तरफ से सारे जवानों को यह संदेश प्रदान करें कि हम उनके साथ हैं। वे जल्दी स्वस्थ होंगे। उन्होंने देश के लिए जो संघर्ष किया है, उसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है। मैं घायल जवानों के परिजनों को भी कहना चाहती हूं कि वे हिम्मत बनाएं रखें। घायल जवानों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि 03 अप्रैल 2021 को जिला बीजापुर के थाना तर्रेम में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवान राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा अस्पताल, एमएमआई अस्पताल एवं बालाजी अस्पताल में बेहतर इलाज हेतु भर्ती हैं।

- Advertisement -

https://youtu.be/6ImcjZuYLkk

TAGGED: @RAIPUR, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, CGNEWSUPDATE, CORONA : #COVID2019 #IndiaFightsCoronavirus #Lockdownextention #UNLOCK1, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, राज्यपाल अनुसुईया उइके
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कोरोना के बढ़ते प्रसार के चलते… छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फ़ैसला… वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी सुनवाई
Next Article वीर शहीद सुखसिंह फरस की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई , शहादत पर गर्व, परिवार गमगीन, शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?