Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : कोरबा ग्रामीण बैंक के कैशियर से लूट मामले का मुख्य आरोपी… खाखा गिरफ़्तार… गोली मारकर छह बाइक सवार बैग लूटकर हुए थे फ़रार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़देश

BIG NEWS : कोरबा ग्रामीण बैंक के कैशियर से लूट मामले का मुख्य आरोपी… खाखा गिरफ़्तार… गोली मारकर छह बाइक सवार बैग लूटकर हुए थे फ़रार

GrandNews
Last updated: 2021/04/07 at 10:16 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

कोरबा। खम्हार ग्रामीण बैंक के कैशियर से लूट के मुख्य आरोपी कल्याण खाखा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही कैशियर के दाहिने कंधे पर गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपी को गिरफ्तार किया था।

दरअसल 1 मार्च को खम्हार ग्रामीण बैंक के कैशियर विनोद लकड़ा को गोली मारकर छह बाइक सवारों ने बैग लूट लिया था। लूटेरों को भरोसा था कि ये बैग नोटों से भरा है, लेकिन बैग खाली था, जिसमें सिर्फ पासबुक और कैशियर का लंच बॉक्स था। लूट की वारदात के दौरान लूटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की थी, जिसमें एक गोली कैशियर को कंधे में लगी थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण की मानिटरिंग खुद एसपी संतोष सिंह कर रहे थे। इसी दरम्यान धरमजयगढ़ पुलिस को सजायाफ्ता आरोपी अंजुलस एक्का और संदीप राठिया की धरमजयगढ़ एवं आसपास देखे जाने की सूचना मिली। कोरबा के रहने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में 4 अन्य साथी कल्याण खाखा (झारखंड), करन दास महंत ग्राम बांसाझार छाल तथा अंजुलस एक्का का भाई लाजरूस एक्का और अंजुलस का जीजा अनिल तिर्की का नाम सामने आया। जिसमें करनदास महंत और लाजरूस एक्का को भी हिरासत में लिया गया। जबकि, कल्याण खाखा झारखंड और अनिल तिर्की निवासी लेमरू कोरबा फरार था।

- Advertisement -
Ad image

जांच के दौरान पुलिस को पता चला की कल्याण खाखा झारखंड में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को गुमला झारखंड रवाना किया गया। यहाँ पर कैम्प कर आरोपी कल्याण खाखा को गिरफ्तार कर धरमजयगढ़ लाया गया । फिलहाल इस मामले में अब भी आरोपी अनिल तिर्की फरार है जिसके संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, कोरबा, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोराना व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की कलेक्टर के साथ बैठक , वेंटिलेटर, आक्सीजन सहित 10 हजार बेड की तत्काल व्यवस्था करने की रखी माँग
Next Article Suzuki और TVS के ये स्कूटर्स आपके फोन से होंगे कंट्रोल, बेहद सस्ते दाम में कर सकते हैं खरीदारी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग के कैलाश नगर में धर्मांतरण की आशंका पर बजरंग दल का जोरदार विरोध, पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को लिया थाने
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 21, 2025
CG NEWS: सावन में शिवभक्ति की गूंज! शिवपुर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 21, 2025
CG NEWS: ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
CG NEWS: घर के कुंए में मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा कारण स्पष्ट नहीं बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का मामला
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?