Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: होटल में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, लड़की के परिजन कहीं और कर रहे थे शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

होटल में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, लड़की के परिजन कहीं और कर रहे थे शादी

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/04/07 at 2:23 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल में मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त सारिका (30) और विकास (30) के रूप में हुई है। दोपहर के समय होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवक व युवती कमरे में अचेत पड़े थे।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में युवती ने लिखा है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लड़की के परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कहीं और कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इसी वजह से दोनों अपनी जान दे रहे हैं। नबी करीम थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे आराकंशा रोड स्थित होटल रोहित डीलक्स के कमरा नंबर-122 में एक युवक व युवती के जहर खाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। युवती की सांसें थमी हुई थीं जबकि युवक में हल्की हलचल थी।
दोनों को एंबुलेंस की मदद से फौरन आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस वापस होटल के कमरे में पहुंची तो वहां दोनों का सामान मिला। युवती की पहचान डी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी निवासी सारिका और किराड़ी, सुलेमान नगर निवासी विकास के रूप में हुई।

- Advertisement -

दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ वहां रहते हैं। पुलिस को इनके कमरे से दोनों के मोबाइल, अन्य सामान व कमरे से जहरीली गोलियां मिली। पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास व सारिका दोनों मंगलवार को ही होटल आए थे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा नंबर-122 लिया था।

इसके बाद दोनों कमरा बंद कर सोने की बात करने लगे। दोपहर करीब 3.15 पर होटल के कर्मचारी ने युवती को कमरे में जमीन पर और युवक को बिस्तर पर पड़ा देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। दोनों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को खबर दी गई। युवक प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता था।

युवती भी प्राइवेट नौकरी करती थी। दोनों करीब आठ-नौ साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। अब जब लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई तो मंगलवार को दोनों ने अपना घर छोड़कर आत्महत्या का कदम उठाने का फैसला लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों के ही परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। दोनों के परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG LOCKDOWN बिग ब्रेकिंग : राजधानी में लग सकता है टोटल लॉकडाउन!… सीएम की बैठक जारी… जल्द जारी हो सकता है आदेश
Next Article BIG BREAKING : रायपुर में शुक्रवार से लगेगा एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन… कुछ ही देर में आदेश जारी 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?