Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : काम की अधिकता… असर मिलाजुला…पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : काम की अधिकता… असर मिलाजुला…पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/09 at 8:32 AM
Desk
Share
7 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 09/04/2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब ना रहे, इसलिए परिवार के लोग आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर के लोगों में आपस में नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आज आपने अपने व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, आपको उतना फल अवश्य मिलेगा, जिससे आपके मन में सुकून का भाव रहेगा। आज आपकी धन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज प्रगति होगी, लेकिन आपकी आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें। अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापारियों को आज भरपूर लाभ होगा और उनकी व्यवस्था की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा।

सिंह : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपकी उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी और आपके भौतिक सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपको अपने कार्यालय में अपने साथ कार्य करने वाले साथियों के कारण कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए परेशान ना हो। सायंकाल के समय वह समाप्त हो जाएगा। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज कुछ विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए कार्यों के बारे में भी आज आप सोच सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप अपने आलस्य को छोड़ देंगे। आपके परिवार में आज आपकी कुछ झड़प हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको उपहार मिलता दिख रहा है।

तुला : आज का दिन आपके लिए उत्तम सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की भरपूर संभावना है। यदि आपके नौकरी में आज कोई झगड़ा होता है, तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो वह आपके प्रमोशन को रुकवा सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है।

वृश्चिक : आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित है, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। आज आपको अनावश्यक व्यय से बचना होगा। व्यवस्था में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आप अपनी संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूर्ण रूप से निभाएंगे।

धनु : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके व्यापार में नुकसान करा सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको अपनी नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

मकर : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और उपहार व सम्मान मिलने से भी आपको लाभ होगा। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य परिवार में सुख व समृद्धि आने से प्रसन्नता रहेगी। आज कुछ प्रिय जनों से आपकी बात हो सकती है, जिससे मन में हर्ष रहेगा।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शासन में सत्ता से भी आज आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन आज धन के मामले में आपको अचानक से कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संभाल पाएंगे।

मीन : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके पुराने झगड़ो व झंझटो से आज आपको मुक्ति मिलेगी और आप की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी दिखेगी। आप आज किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें, मित्रों से आपके संबंधों में आज मधुरता आयेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आज मन में हर्ष की भावना रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : 10 हजार 652 नए मरीजों की पुष्टि, मौत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ा, देखिए किस जिले में कितने मरीज
Next Article BIG BREAKING : PM मोदी ने लगवाया…दोनों डोज…सीएम बघेल लगवाएंगे…आज पहला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Gariaband : राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी में सुखत को लेकर जताई आपत्ति, कहा– हमारी नहीं, सिस्टम की गलती है
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Raipur : व्यापारी संघ ने अवंती विहार मुख्य मार्ग के अतिक्रमण को हटाने जोन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?