Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RCB vs MI : आरसीबी की पारी शुरू, जीतने के लिए चाहिए 160 रन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RCB vs MI : आरसीबी की पारी शुरू, जीतने के लिए चाहिए 160 रन

GrandNews
Last updated: 2021/04/09 at 9:47 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

आज से इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। मुंबई की टीम ने निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाकर बैंगलोर के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। बैंगलोर की तरफ से तेज गेंदबाज हर्शल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। उनके अलावा काइल जैमीसन और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

- Advertisement -

MI vs RCB LIVE UPDATES-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

09:22 PM: मुंबई ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। बैंगलोर की तरफ से हर्शल पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके हैं।

- Advertisement -

09:17 PM: तेज गेंदबाज हर्शल पटेल ने मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और मारको जेंसन को पवेलियन की राह दिखाई। यह उनका इस पारी का पांचवां विकेट था।

- Advertisement -

09:10 PM: मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार किया। टीम का यहां से लक्ष्य स्कोर काे 170 के पार पहुंचाने पर होगा। 

CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

09:05 PM: डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस के विकेट के गिरने का सिलसिला जारी है। टीम ने 18वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवाया। इसी के साथ मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

08:50 PM: 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 135-4 है। क्रीज पर ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड मौजूद हैं। 

08:36 PM: मुंबई की तरफ से पहला मैच खेलने उतरे क्रिस लिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। वे एक रन से अपनी फिफ्टी से चूक गए। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105-3 है।

08:27 PM: तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए तेज बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 23 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

08:22 PM: 10 ओवरों की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन अपनी फिफ्टी के बेहद नजदीक हैं। उनके बल्ले से अब तक 3 चौके और 3 छक्के निकल चुके हैं।

08:03 PM: मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 के पार हो गया है। इस समय क्रीज पर क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी खेल रही है। इस दौरान लिन काफी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:52 PM: मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राेहित चौथे ओवर में रनआउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 24-1 है। 

07:30 PM: दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।

07:10 PM: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, मार्को यानसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, डैन क्रिस्टियन, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन और शाहबाज अहमद।

07:00 PM: इस मैच में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन ओपनिंग करने उतरेंगे। क्रिस लिन इस मैच के साथ मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।

07:00 PM: इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking News : राज्य में 15 दिन के लिए लॉकडाउन का एलान, सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक BREAKING : अब इस जिला में भी लॉकडाउन… 11 अप्रैल की शाम 6 बजे से 21 सभी दुकानें रहेंगी बंद…
Next Article BIJAPUR : छह माह के गर्भ से बच्‍ची को दिया जन्‍म, सिर्फ 500 ग्राम था वजन, अस्पताल ने बचा लीं दो जिंदगियां
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CGNEWS:नीलमाधव गोपाल मंदिर बेलादुला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 14, 2025
CG: पुराने बस स्टैंड में निगम की सख्ती, अवैध दुकानों पर चलाया बुल्डोजर, मचा हड़कंप
CG: पुराने बस स्टैंड में निगम की सख्ती, अवैध दुकानों पर चलाया बुल्डोजर, मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 14, 2025
CG NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रगड़ा, शरीर के हुई कई टुकड़े
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ May 14, 2025
रायपुर के आरंग में नाली से मिला 4 महीने का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच
RAIPUR BREAKING: आरंग में नाली से मिला 4 महीने का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?