Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HEINOUS : जेठ को खुश करने के लिए… पति को उतरवा दिया… मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsMURDERराजस्थान

HEINOUS : जेठ को खुश करने के लिए… पति को उतरवा दिया… मौत के घाट

Desk
Last updated: 2021/04/10 at 2:59 PM
Desk
Share
4 Min Read
जेठ को खुश करने के लिए... पति को उतरवा दिया... मौत के घाट
SHARE

ग्रैंड न्यूज, उदयपुर। शादी के पवित्र रिश्ते में तीसरे का दखल देना, पूरे परिवार को गर्त में ले जाने वाला होता है। इस सच्चाई को नकारा नहीं जा सकता। इसका एक और प्रमाण राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है, जहां पर पति के बड़े भाई यानी जेठ को खुश रखने के लिए पत्नी ने अपने ही पति की सुपारी दे दी और उसकी हत्या करा दी। उसके बाद पति की मौत के पीछे कारण कोरोना को बता दिया। यह पूरा मामला दब भी जाता यदि पैसों का लालच नहीं होता, लेकिन कहा गया है कि झूठ और जुर्म के सौ पांव होते हैं, जो कहीं ना कहीं से निकल ही जाते हैं।

Contents
READ MORE : BE CAREFUL: पेट में अचानक असहनीय दर्द… कान या सिर में दर्द… या फिर मानसिक तनाव भी… है कोरोना के लक्षणREAD MORE : LOCKDOWN AGAIN-यहां कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, TOTAL लॉकडाउन आखिरी विकल्प!

जानकारी के मुताबिक जेठ से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करा दी। यही नहीं घरवालों को बताया कि कोरोना की वजह से पति की मौत हो गई। विधि-विधान से बकायदा अंतिम रस्में भी निभा दी गईं, लेकिन फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के चक्कर में सारी चालाकी धरी रह गई। उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में 5 महीने पहले मिले अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है और मृतक की पत्नी रूपा व उसके बड़े तपन भाई सहित सात को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

READ MORE : BE CAREFUL: पेट में अचानक असहनीय दर्द… कान या सिर में दर्द… या फिर मानसिक तनाव भी… है कोरोना के लक्षण

उदयपुर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान त्रिपुरा निवासी उत्तम दास के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसकी पत्नी और उसके बड़े भाई ने सुपारी देकर कराई थी। एसपी ने बताया कि उत्तम दास की पत्नी रूपा और बड़े भाई तपन दास के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने उत्तम को रास्ते से हटाने के लिए उदयपुर के राकेश लुहार को 12 लाख 40 हजार रुपए में सुपारी दी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से पिछले साल 16 नवंबर को उत्तम को उदयपुर लाया गया। यहां उसे नशीला पेय पिलाकर गला घोंट उसकी हत्या कर दी गई थी। तब से ही प्रताप नगर थाना पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी थी।

READ MORE : LOCKDOWN AGAIN-यहां कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, TOTAL लॉकडाउन आखिरी विकल्प!

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए थे उदयपुर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रूपा और तपन पिछले कुछ दिनों से उत्तम की मौत का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई पंचायतों के चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान उदयपुर स्पेशल पुलिस टीम के प्रहलाद को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और वारदात का खुलासा किया। प्रह्लाद ने बताया कि दोनों पिछले कुछ दिनों से कोरोना से मौत होने का सर्टिफिकेट बनवाना चाह रहे थे। उससे एलआईसी क्लेम लेना था।

रूपा ने घर बताई मौत की झूठी कहानी
पिछले साल नवंबर में उत्तम की हत्या करने के लगभग एक महीने बाद पत्नी रूपा ने उत्तम के परिजनों को उदयपुर में कोरोना से उसकी मौत की बात कही। इसके बाद विधि-विधान से उत्तम की अंतिम क्रियाओं को उसके पैतृक निवास पर पूरा किया गया। लेकिन, लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी उत्तम का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला था। इसकी वजह से रूपा को उत्तम की संपत्ति और पूर्व में कराई गई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में रूपा उत्तम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहती थी। इसके लिए पिछले लंबे समय से वह उदयपुर में कुछ दलाल और सरकारी अधिकारियों से संपर्क में जुटी थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अस्पतालों में नहीं बचे हैं कोविड बेड BE CAREFUL: पेट में अचानक असहनीय दर्द… कान या सिर में दर्द… या फिर मानसिक तनाव भी… है कोरोना के लक्षण
Next Article SAD NEWS : भाजपा नेता और पूर्व सांसद… की कोरोना संक्रमण से निधन… शोक
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?