Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LOCKDOWN : क्या पूरा देश फिर से होगा लॉकडाउन ? मुख्यमंत्रियों के बाद अब पीएम मोदी करेंगे राज्यपालों से चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

LOCKDOWN : क्या पूरा देश फिर से होगा लॉकडाउन ? मुख्यमंत्रियों के बाद अब पीएम मोदी करेंगे राज्यपालों से चर्चा

GrandNews
Last updated: 2021/04/12 at 7:14 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 1,68,912  नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,35,27,717 हो गई है। इसके बाद लोगों को फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को राज्यपालों संग बैठक कर लॉकडाउन लगाने पर विचार करेगें, यह बैठक बुधवार शाम 6.30 बजे होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार 8 अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। बैठक में देश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा और संक्रमण को फैलने से रोकने की रणनीति पर चर्चा हुई थी।

Contents
ALSO READ : कोरोना उपचार में… यदि निजी अस्पताल करे… मनमानी उगाही तो… लिखित में दें शिकायतALSO READ : निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नई दरें निर्धारित… बेहद गंभीर मरीजों को देना होगा 17 हजार रुपये… देखें राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई दरे…

ALSO READ : हालात नहीं सुधरे तो… राजधानी सहित प्रदेश में… लाॅक डाउन बढ़ाए जाने के… सरकार ने दिए संकेत

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान पीएम मोदी ने नाइट कर्फ्यू को प्रभावी बताते हुए राज्यों को सलाह दी कि इसे कोरोना कर्फ्यू के तौर पर लागू करना चाहिए। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा दुनिया भर में नाइट कर्फ्यू का प्रयोग सफल रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों मे कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर के पीक को भी पार कर चुकी है।

- Advertisement -

ALSO READ :  राजधानी में मेडिकल स्टोर्स सील… क्योंकि यहां पर बेचा जा रहा था… यह सब सामान… WATCH VIDEO

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि केस बढ़ने की एक बड़ी वजह यह है कि लोग अब लापरवाह हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए फिर से युद्धस्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग बहुत बेफिक्र हो गए हैं। प्रशासन भी बहुत सुस्त नजर आ रहा है। एक बार फिर हालात चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं। इस बार खतरा पहले से ज्यादा है।

ALSO READ : कोरोना उपचार में… यदि निजी अस्पताल करे… मनमानी उगाही तो… लिखित में दें शिकायत

वहीं आंकड़ों में बताया गया है कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है तथा 904 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,70,179 हो गई है। संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार 33वें दिन हुई बढ़ोतरी के बीच देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 12,01,009  हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.88  प्रतिशत है, जबकि लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 89.86 प्रतिशत रह गई है।

ALSO READ : निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नई दरें निर्धारित… बेहद गंभीर मरीजों को देना होगा 17 हजार रुपये… देखें राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई दरे…

देश में सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे, लेकिन अब उनकी संख्या इस आंकड़े से भी आगे निकल गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से अब तक 1,21,56,529, लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है।

TAGGED: COVID 19, INDIA, कोविड 19, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले मरीज़ बढ़े, जानिए ज़िलों की स्थिति बड़ी खबर : निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नई दरें निर्धारित… बेहद गंभीर मरीजों को देना होगा 17 हजार रुपये… देखें राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई दरे…
Next Article इनामी नक्सली समेत दो ने किया आत्मसमर्पण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?