Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दस राज्यों में कोरोना हुआ बेकाबू, गंभीर हो रहे हालात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दस राज्यों में कोरोना हुआ बेकाबू, गंभीर हो रहे हालात

GrandNews
Last updated: 2021/04/13 at 8:06 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। पहले महाराष्ट्र और अन्य दो से तीन राज्यों में ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे, लेकिन अब इसकी चपेट में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली समेत 10 राज्य आ गए हैं। नए मामलों में से 80 फीसद इन्हीं राज्यों में पाए गए हैं। इनमें से ही कुछ राज्यों में दैनिक मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मरीजों के उबरने की दर में क्रमश: गिरावट आती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 1,61,736 नए मरीज मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 36 लाख 89 हजार को पार कर गई है। इस दौरान 879 और मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मृतकों की संख्या 1,71,058 हो गई है, जबकि एक करोड़ 22 लाख 53 हजार से ज्यादा मरीज अब तक पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।

- Advertisement -
 कोरोना के 80 फीसद केवल 10 राज्यों से

मरीजों के उबरने की दर गिरकर 89.51 फीसद पर आ गई है और मृत्युदर 1.25 फीसद है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 16 राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन 10 राज्यों में इनकी बढ़ोतरी बहुत तेजी से हो रही है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल। 1.61 लाख नए मामलों में से 80.80 फीसद इन्हीं राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 51,751, उत्तर प्रदेश में 13,604, छत्तीसगढ़ में 13,576 और दिल्ली में 13,500 मामले शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पांच राज्यों में 68.85 फीसद एक्टिव केस

- Advertisement -

सक्रिय मामले लगातार 34वें दिन भी बढ़े और वर्तमान में इनकी संख्या 12,64,698 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 9.24 फीसद है। इनमें से केवल पांच राज्यों-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में ही 68.85 फीसद एक्टिव केस हैं। इनमें से भी अकेले महाराष्ट्र में 44.78 फीसद सक्रिय मामले हैं।

- Advertisement -

सोमवार को 14 लाख जांच 

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को देश भर में 14 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 25.92 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Covid 19 - देश में कोरोना की बेतहाशा बढ़ोतरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी चिंता Covid 19 – देश में कोरोना की बेतहाशा बढ़ोतरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी चिंता
Next Article जांजगीर-चांपा में कोरोना का कहर जारी, ना पेट्रोल, ना सब्जी…13 से 23 अप्रैल तक सख्त निर्देश…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Chhattisgarh : अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा 3 लाख 700 पीएम आवासों का स्वीकृति पत्र
Chhattisgarh : अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा 3 लाख 700 पीएम आवासों का स्वीकृति पत्र
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?