Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : नवरात्रि पर्व आज से… हिन्दी नववर्ष प्रारंभ… पढ़िये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

HOROSCOPE : नवरात्रि पर्व आज से… हिन्दी नववर्ष प्रारंभ… पढ़िये आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/13 at 8:11 AM
Desk
Share
6 Min Read
SHARE

दिनाँक – 13/04/2021

मेष : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र व ऑफिस में आज आपको नए अधिकार दिए जा सकते हैं, लेकिन आप कड़ी मेहनत से लगे रहेंगे, तो अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। संतान के विवाह संबंधी कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। राजकीय धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। घर के बुजुर्गों का आज आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा और आप अपने भविष्य के प्रति भी चिंतित नजर आ सकते हैं। सांसारिक सुखों की चीजों की भी आज खरीदारी करेंगे। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आज वाद-विवाद में ना पड़ें, यदि वह कोई सलाह देते हैं, तो उसे उपयोगी समझें।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को मान सम्मान प्राप्त होगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। यदि धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी से करें। कर्ज से मुक्ति के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज आर्थिक लाभ होगा और उनका हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा।

- Advertisement -

कर्क : आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में आज आपको प्रमोशन व सैलरी दोनों मिलने की उम्मीद दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा की मे सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आप को आत्मिक शांति प्राप्त होगी। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम आज पूरे होंगे। रिश्तेदारों के साथ चली आ रही कड़वाहट आज खत्म होगी। व्यवसाय में यदि आप टीम वर्क के जरिए काम करेंगे, तो आपकी समस्या आसानी से हल हो जाएगी।

कन्या : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने साथ अपने पिताजी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा, उनको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी।

तुला : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज भरपूर लाभ होता दिख रहा है और जन समर्थन भी प्राप्त होगा। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को बाहर निकलना होगा। संतान के कार्य क्षेत्र में उन्नति करने से आज मन में खुशी रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन प्रेम जीवन और रिश्तो के लिए मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। यदि परिवार में किसी से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज बातचीत से समाप्त होगा। नौकरी में आज महिला मित्रों के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यापार में आज आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ेगा, जिसका भविष्य में आपको उत्तम लाभ होगा। नौकरी में आज आपको प्रमोशन मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझाव का स्वागत होगा और आपकी बातों से सहयोगी भी आप का समर्थन करेंगे।

मकर : यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने सभी कार्यों को सही से पूरा करना होगा, नहीं तो आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ शिकायत कर सकता है। यदि आज आप से कोई धन उधार मांगे, तो कदापि न दें, नही तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपके घर उपयोग में कोई जरूरी वस्तु खराब हो सकती है।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। छात्रों के आर्थिक अवरोध दूर होंगे और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति में भाग लेने के भी आज योग बन रहे है, जिसमें आप को लोगों का समर्थन भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम की प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आप से पीछे रह जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होती दिख रही है और ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Weather Alert : देश के इन राज्यों में मिल सकती है तेज गर्मी से राहत… बारिश के साथ गिर सकते है ओले
Next Article SUICIDE : 10 वीं की छात्रा ने… खुद को किया आग के हवाले… यह थी वजह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?