Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lockdown: राज्य सरकार के फैसले पर कंगना रनोट ने किया कटाक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमहाराष्ट्र

Lockdown: राज्य सरकार के फैसले पर कंगना रनोट ने किया कटाक्ष

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/04/13 at 2:13 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मामलों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। कंगना रनोट महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं। एक बार फिर से अभिनेत्री महाराष्ट्र सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनोट ने कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य में लगाए गए लॉकडाउन के फैसले पर कटाक्ष किया है। अभिनेत्री ने यह कटाक्ष सोशल मीडिया पर किया है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए कई मामलों पर अपनी खुलकर राय भी देती रहती हैं। साथ ही अपने आलोचकों को करारा जवाब भी देती हैं।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य एक बार फिर से लॉकडाउन के करीब आ गया है। अधिकारियों के इस कयास पर कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक निर्णय लेना चाहता है। चांगु मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।’

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनोट अक्सर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। बीते दिनों भी उन्होंने राज्य सरकार के लॉकडाउन लगाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया। राज्य सरकार ने एहतियाती उपाय करते हुए आंशिक लॉकडाउन का आदेश दिया है, जिसके तहत सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। लॉकडाउन से सबसे अधिक सिनेमाघर प्रभावित होंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: प्रदेश में कोरोना की जोरदार वापसी... लाॅक डाउन को लेकर असमंज में लोग BREAKING NEWS : छग के इस जिले में… पांच दिनों के लिए… बढ़ाया गया LOCK DOWN
Next Article तारक मेहता का उल्टा चश्मा : दयाबेन’ की वापसी? प्रोड्यूसर बोले- ‘मैं भी यही चाहता हूं लेकिन…’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?