Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : कोरोना सेल के मीडिया प्रभारी… Dr. सुभाष पांडेय नहीं रहे… कारगर नहीं LOCK DOWN
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING NEWS : कोरोना सेल के मीडिया प्रभारी… Dr. सुभाष पांडेय नहीं रहे… कारगर नहीं LOCK DOWN

Desk
Last updated: 2021/04/14 at 12:00 PM
Desk
Share
3 Min Read
CG BREAKING: प्रदेश में कोरोना की जोरदार वापसी... लाॅक डाउन को लेकर असमंज में लोग
SHARE

ग्रैंड न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, बलरामपुर, पेंड्रा और महासमुंद में भी आज से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।

वहीं बस्तर जिला में भी 15 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर दुर्ग जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में भी लॉकडाउन 19 अप्रैल तक लागू रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

इस बीच बड़ी दुःखद खबर सामने आई है । छत्तीसगढ़ कोरोना सेल के मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष पांडे की कोरोना से मौत हो गई है। दूसरी बार पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें रायपुर AIIMS में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। उधर, मंगलवार को प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 15,121 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा रायपुर के 4,168 के शामिल हैं। इस बीच राजधानी में 58 और पूरे प्रदेश में कुल 156 मौतें हुई हैं। इसमें 47 पुरानी मौतों को शामिल किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

- Advertisement -

नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना महामारी के 14 महीने के दौर में एक्टिव मरीजों की दर 22% से ज्यादा हो गई है। यानी अब प्रदेश में 100 संक्रमितों में से 22 घर या अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। केवल सात दिन के भीतर ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 67,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जबकि इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30,000 है।

- Advertisement -

अब तक 18 जिलों में लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ की वजह से बस्तर जिले में भी 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि बस्तर को मिलाकर अब प्रदेश के 28 में से 18 जिलों में लॉकडाउन लग चुका है। बस्तर के अलावा बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, बलरामपुर, पेंड्रा, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, बलौदाबाजार, कोरबा, धमतरी, सरगुजा, गरियाबंद और जांजगीर जिले में अलग-अलग समय के लिए पहले से लॉकडाउन लगा हुआ है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मात्र 2 शर्ट चुराई और मिली 20 साल की सजा…. पूरी जवानी कटी जेल में…
Next Article Mahindra Scorpio का पहली बार सामने आया इंटीरियर, 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में इस साल हो सकती है लॉन्च
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?