Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केवल गंभीर मरीजों को मिलेगा ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शन; निर्यात बंद कर, उत्‍पादन बढ़ाने को मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

केवल गंभीर मरीजों को मिलेगा ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शन; निर्यात बंद कर, उत्‍पादन बढ़ाने को मिली मंजूरी

GrandNews
Last updated: 2021/04/15 at 7:56 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण हाहाकार मचा है। देश के सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र समेत अधिकांश हिस्सों में रेमडेसिविर की मांग काफी बढ़ गई है। इसके मद्देनजर हाल में ही सरकार ने रेमडेसिविर के निर्यात पर जहां रोक लगा दी है वहीं अब देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन के उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने तथा इसकी कीमत कम करने का फैसला किया है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने को लेकर अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों ने पुणे के जिला कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। अस्पताल में भर्ती अपने परिजन के लिए 3 दिन से इंजेक्शन ढूंढ रही एक महिला ने बताया, ‘अस्पताल ने कहा है कि इंजेक्शन हमें ही लाना होगा।’ पुणे के एडिशनल कलेक्टर विजय देशमुख ने गुरुवार को कहा, ‘हमारे यहां क़रीब 45,000 इंजेक्शन की मांग है, हम इंजेक्शन का स्टॉक बराबर बांट रहे हैं। चार-पांच दिन में हालात ठीक हो जाएंगे। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सिर्फ गंभीर मरीज़ों को ही रेमडेसिविर देना है, प्रोटोकॉल के हिसाब से ज़्यादा मांग हो रही है।’

- Advertisement -
Ad image

मध्यप्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर आज 9,264 रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप पहुंची जिसे भोपाल, रतलाम, खंडवा और ग्वालियर समेत विभिन्न शहरों में भेजा जाएगा। इसमें से 42 बॉक्स भोपाल, 39 जबलपुर, 19 ग्वालियर, 18 रीवा भेजो जाएंगे। इसके अलावा 75 बॉक्स को इंदौर में ही रखा जाएगा जो राज्य का सबसे अधिक संक्रमित जिला है। इंजेक्शन के कुछ स्टॉक सागर, रतलाम और खंडवा भी भेजा जाएगा।

- Advertisement -

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,00,739 नए मामले आए और 1038 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,40,74,564 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है। देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, दिल्ली- यूपी सहित कई राज्यों में नई गाइडलाइंस जारी
Next Article IPL 2021: RR vs DC: दिल्ली ने शुरू की बल्लेबाजी, धवन और पृथ्वी क्रीज पर IPL 2021: RR vs DC: दिल्ली ने शुरू की बल्लेबाजी, धवन और पृथ्वी क्रीज पर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहा युवक गिरफ्तार
Grand News June 19, 2025
ATM! RBI: अब हर ATM से मिलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट! RBI ने जारी किया नया आदेश
Grand News अर्थव्यवस्था देश June 19, 2025
CG CRIME NEWS : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, पार्षद का बेटा गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 19, 2025
CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?