Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मान प्रतिष्ठा में वृद्धि… खर्च में इजाफा… पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : मान प्रतिष्ठा में वृद्धि… खर्च में इजाफा… पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/16 at 8:42 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 16/04/2021

- Advertisement -

मेष : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप को राहत मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कला व साहित्य में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी या कारोबार में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। सायं काल के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा।

- Advertisement -

कर्क : आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको बेवजह खर्च करने के बजाय अपने खर्चों पर कटौती करनी होगी अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि कोई रुकावट आ रही है, तो वह पिताजी की सलाह से समाप्त होगी।

सिंह : भाई बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रह सकती है, इसलिए साहस और धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुका हुआ धन वापस आने की भरपूर संभावनाएं दिख रही हैं।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। बिजली उपकरणों से कोई खिलवाड़ ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि सही निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो सोच समझ कर करें, नहीं तो भविष्य में जोखिम उठाना पड़ सकता है।

तुला : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज पराक्रम में  वृद्धि के भी योग बनते  दिख रहे है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीश पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यपार से आज लाभ होगा।  मार्केटिंग  सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। यदि नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए विशेष परिणाम लेकर आएगा। संतान से संबंधित कोई सुख समाचार सुनने को मिलेगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें।

धनु : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। परिवार में आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी मे सौम्यता लानी होगी।

मकर : आज का दिन आपके लिए व्यवस्था व प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में मान सम्मान मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन समर्थन भी बढ़ेगा। यदि आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहयोगी से सोच समझ कर ही बात करें नहीं तो आपकी बात उनको बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ : आज आपको धन से लेनदन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा और आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं।

मीन : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रात्रि के समय आप किसी भी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2021, DC vs RR: क्रिस मौरिस की ताबड़तोड़ पारी से जीता राजस्थान, दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया
Next Article BREAKING NEWS : छग के एक और मूर्धन्य साहित्यकार… की कोरोना से मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भू-राजस्व संहिता ने नए सिरे से अधिकारों का प्रत्यायोजन , पुरानी सभी अधिसूचनाएं रद्द
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Bengaluru Accident: बेंगलुरु हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Grand News June 4, 2025
CG NEWS: पुलिस का सख्त एक्शन, ताबड़तोड़ कॉबिंग गश्त में 102 संदिग्धों और फरार आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 4, 2025
CG NEWS: महिला आयोग की जनसुनवाई में उठा स्व-सहायता समूह, सामाजिक बहिष्कार और फर्जी डॉक्टर का मामला
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?