Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का मिला शव, भाजपा ने तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का मिला शव, भाजपा ने तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

GrandNews
Last updated: 2021/04/18 at 4:47 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार
SHARE

 कोलकाता. बंगाल के नदिया जिले के चकदाह में रविवार तड़के भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस ने बताया कि चकदह में दिलीप कीर्तनिया (31) का शव मिला। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने कीर्तनिया की हत्या की। पुलिस ने इस मामले में दर्ज शिकायत के हवाले से कहा कि कीर्तनिया के परिवार ने आरोप लगाया कि वह शौच के लिए रात में बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब वह बहुत देर तक नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई और वह अपने आवास से कुछ मीटर दूर घायल अवस्था में मिला। उसे चकदाह के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके निजी अंगों में कई चोटें लगी थीं।

- Advertisement -

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कीर्तनिया की मौत की खबर सुनकर इलाके में प्रदर्शन किए। पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को बाधित करके प्रदर्शन किया। बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शनिवार को चकदह सीट के लिए मतदान हुआ था और इस दौरान पुलिस ने एक मतदान केंद्र के बाहर निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को गिरफ्तार किया था और उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद की थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मजूमदार ने इस हमले को लेकर ट्वीट किया, ‘फूलबागान में भाजपा के एक और नेता पर जानलेवा हमला तृणमूल के गुंडों ने किया। इस बार निशाना भाजपा के तीन नेता सुवेंदु अधिकारी, शंकुदेब और शिबाजी सिंह रॉय भी थे। हमले में शिबाजी घायल हो गए हैं। बंगाल में कानून व्यवस्था तो कभी थी ही नहीं… और अब तो पूरी तरह से गायब है।’ बुधवार की रात को ही बंगाल के श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर भी कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। बमों से किए गए इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जाकिर हुसैन पर हमला उस समय किया गया जब वह निमतिता रेलवे स्टेशन पर कोलकाता के लिए ट्रेन में बैठने जा रहे थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना प्रकोप के बीच जिला प्रशासन ने दी राहत, 19 अप्रैल से उचित मूल्य दुकानों से मिलेगा राशन
Next Article अस्पताल में मरीज के मरने के बाद इंजेक्शन बेचता था वार्ड बॉय, शिकायत दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Instagram: Instagram पर सबसे ज्यादा किसके हैं? फॉलोअर्स
Business Featured Foods Grand News NATIONAL Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी देश मनोरंजन लाइफस्टाइल June 1, 2025
CG : "सुशासन तिहार" के बाद अब मनाया जाएगा "दाई-बबा दिवस", बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
CG : “सुशासन तिहार” के बाद अब मनाया जाएगा “दाई-बबा दिवस”, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
 CG NEWS : संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर का आयोजन 
Grand News June 1, 2025
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Grand News मनोरंजन June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?