Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : बगैर अनुमति रखा मृत्यु भोज… उसमें पहुंचे… 20 की जगह 80… FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BREAKING NEWS : बगैर अनुमति रखा मृत्यु भोज… उसमें पहुंचे… 20 की जगह 80… FIR

Desk
Last updated: 2021/04/18 at 1:43 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज, जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है, लोग सूखे पत्तों की तरह मरते जा रहे हैं उसके बावजूद भी प्रदेश में लापरवाही की सीमाएं लांघने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला जांजगीर जिले से सामने आया है। जहां कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर बिना अनुमति शनिवार को दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूरा मामला गपेंड्री गांव का है। यहां लोगों के लिए सामूहिक मृत्यु भोज भी कराया गया। जानकारी मिली है कि इस कार्यक्रम में करीब 80 लोग शामिल हुए थे। जिले में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। शादी, अंतिम संस्कार, दशगात्र जैसे काम पड़ जाएं तो पहले SDM से परमिशन लेना जरूरी है। अब लोगों की इस लापरवाही की वजह से अफसर FIR दर्ज कराने की तैयारी में है।
20 से ज्यादा की नहीं अनुमति
लॉकडाउन के दौरान इस तरह के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने लोगों के शामिल होने की सीमा भी तय कर रखी है। इस तरह के मौकों पर अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं। प्रशासन को खबर मिली थी शनिवार को पेंड्री में बिना अनुमित के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा ,जिसकी बाद SDM मेनका प्रधान और SDOP की टीम मौके पर पहुंची। वहां शांतिलाल के घर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। अफसरों ने लोगों को जमकर फटकारा।
सख्ती बरतने मजबूर प्रशासन
SDM ने बताया कि 8 अप्रैल शांतिलाल की पत्नी का निधन हो गया था,जिसका दशगात्र कार्यक्रम शनिवार को आयोजित था। उन्होंने अनुमति भी नहीं ली थी। कलेक्टर के आदेश पर जांच की गई तो कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन पाया गया। आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता रहा है। शनिवार को भी जिले में 822 कोरोना मरीज मिले थे। जबकि शुक्रवार को 579 कोरोना के मरीज सामने आए थे। चिंता की बात ये ही अकेले शनिवार को ही जिले में 8 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। इस प्रकार जिले में अब तक 291 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article काम की खबर: LPG लेना हुआ आसान… जाने कैसे!
Next Article बिग ब्रेकिंग VIDEO : राजधानी में वीआईपी रोड पर वैक्सीन वैन और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत… दो लोग की हालत गंभीर…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?