कांकेर। शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार के आरोपी सीआरपीएफ के जवान को दुर्गुकोंदल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गढ़चिरोली महाराष्ट्र में सीआरपीएफ में पदस्थ जवान बलराम जैन गांव की 2 बच्चो की माँ विधवा महिला से शादी करने का झांसा देकर 2016 से दैहिक शोषण करते आ रहा था।
शादी करने का दबाव बनाने पर उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने अंतत: तंग आकर 2 माह पूर्व दुर्गुकोंदल थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद से लगातार आरोपी जवान की तलाश में जुटी पुलिस ने आज राजनांदगांव के मानपुर से आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisements
Advertisements