Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG बड़ी ख़बर : लॉकडाउन के दौरान… अवैध शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार… इस तरह कर रहे थे तस्करी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

CG बड़ी ख़बर : लॉकडाउन के दौरान… अवैध शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार… इस तरह कर रहे थे तस्करी…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/04/19 at 12:42 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लाकडाउन में अवैध शराब बेच रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थानेदारों को शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने को कहा है। इस पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच रविवार को तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि हेनूनगर में एक युवक घर के पास अवैध शराब बेच रहा है।

- Advertisement -

उसने लाकडाउन में खपाने के लिए पहले से बड़ी मात्रा में शराब का संग्रह कर रखा है। सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुंची और वहां पर निखिल नारंग (22) को रंगे हाथों अवैध शराब बेचते पकड़ा। उसके पास से 15 पाव अवैध शराब जब्त की गई। युवक पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह बिल्हा पुलिस को सूचना मिली कि बिल्हा निवासी मनोज शर्मा (33) घर के पीछे अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज शर्मा को 18 पाव अवैध शराब और नकदी के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोनी पुलिस ने एक ग्रामीण को अवैध शराब बेचते पकड़ा है। वह कोल्डड्रिंक्स की बोतल में भरकर अवैध शराब बेच रहा था। कोनी के घुटकू निवासी विनोद लोनिया को पुलिस ने तीन लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 1 मई तक लगेगा लॉक डाउन… आदेश जारी… जाने क्या है गाइडलाइन में…
Next Article BIG BREAKING : राजधानी के FCI अफसर की… सामने आई गंदी करतुत… FIR
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?