Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : आज महाष्टमी… माता शक्ति की… कैसी होगी कृपा… पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : आज महाष्टमी… माता शक्ति की… कैसी होगी कृपा… पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/20 at 7:51 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 20/04/2021

- Advertisement -

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन मंगलवार है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। 

मेष : मेष राशि वालों को आज करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अगर आप घर बैठे कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से किया हुआ काम आपके लिए  लाभकारी होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ : वृष राशि वालों पर आज किस्मत मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कार्यों को लोगों की सराहना मिलेगी।

- Advertisement -

मिथुन : आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता, बच्चों के साथ घर पर ही गेम्स खेलने का मन बनाएंगें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के आज प्रमोशन के योग बन रहे है।

- Advertisement -

कर्क : आज किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी।

सिंह : आज खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुद्दे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिल सकती है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है, खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देें।

कन्या : आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आज आपसे कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है, घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा।

तुला : आज नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफिस में ज्यादा देर तक रूकना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

वृश्चिक : दिन आज अच्छा गुजरेगा। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आज आप नई चीज़ों पर विचार करेंगे। विरोधी भी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम रोशन होगा।

धनु : दिन आज उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो सफल जरूर होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मकर : आज करोबारियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको हर स्थिति में अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में ठंडे दिमाग से काम लेना होगा, चीज़ें जल्द ही आपके पक्ष में हो जाएंगी।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद पर गर्व से भरा महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है।

मीन : मीन राशि वालों के आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। शाम को आप घरवालों के साथ मिलकर  एंजॉय कर सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। व्यापार के प्रति आपकी कोशिशें सफल होंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : वित्त मंत्री ने संभाली ‘भरोसे’ की कमान, जानें कब तक हो सकता है आर्थिक पैकेज का ऐलान
Next Article Big News : एक माह के भीतर… छग की दो तस्वीरें… देगी झकझोर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 20 May 2025 : जानें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
वेतन नहीं, तो काम नहीं! गरियाबंद के बिजली विभाग में ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दो माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों ने किया कार्य बंद
Grand News May 19, 2025
CG NEWS:महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Police Transfer : जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?