Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से मिलने का पूछा तरीका? पुलिस के जवाब ने जीत लिया सबका दिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से मिलने का पूछा तरीका? पुलिस के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

GrandNews
Last updated: 2021/04/22 at 4:01 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सख्त पाबंदियां लागू हैं। लोगों को सिर्फ जरूरी काम से बाहर निकलने की छूट है। इस बीच एक शख्स ने मुंबई पुलिस से कहा कि वह अपने गर्लफ्रेंड को बहुत मिस कर रहा है और मिलना चाहता है। उसने पुलिस से पूछा कि इसके लिए वह किस तरह के स्टिकर (पास) का इस्तेमाल करे। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर इसका जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया है। मुंबई पुलिस का जवाब वायरल हो गया है और मीम्स भी बनने लगे हैं।

मुंबई में इस समय सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। गैर जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की मनाही है। पुलिस ने आपातकालीन और जरूरी सेवा में जुटे वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के स्टिकर जारी किए हैं, जिन्हें गाड़ी पर लगाना अनिवार्य है। बिना स्टिकर और बेवजह सड़क पर निकलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

इस बीच अश्विन विनोद नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करके कहा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता है और इसके लिए गाड़ी पर किस तरह के स्टिकर का इस्तेमाल करे। अश्विन ने ट्वीट किया, ”मुंबई पुलिस मैं बाहर निकलने और गर्लफ्रेंड से मिलने जाने के लिए किस स्टिकर का इस्तेमाल करूं? मैं उसे मिस कर रहा है।”

- Advertisement -

We understand it’s essential for you sir but unfortunately it doesn’t fall under our essentials or emergency categories!

Distance makes the heart grow fonder & currently, you healthier

P.S. We wish you lifetime together. This is just a phase. #StayHomeStaySafe https://t.co/5221kRAmHp

— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 22, 2021

- Advertisement -

इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा कि उनकी जरूरत पुलिस की आवश्यक और आपातकालीन कैटिगरी में नहीं आती। साथ ही पुलिस ने घर में रहने की सलाह दी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, ”हम समझते हैं कि यह आवके लिए जरूरी है सर, लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे आवश्यक और आपातकालीन श्रेणी में नहीं आता। दूरी चाहने वालों के दिलों को करीब लाता है और इस समय आपको स्वस्थ भी रखेगा। हम कामना करते हैं कि हमेशा साथ रहें। यह एक फेज है।” पुलिस ने ट्वीट के साथ #StayHomeStaySafe का भी इस्तेमाल किया है। मुंबई पुलिस का यह जवाब इंटरनेट यूजर्स को बेहद पंसद आ रहा है।

It seems @MumbaiPolice is telling the chap :

हम तेरा दर्द समझते हैं यार but इस समय बाहर जाना है ख़तरनाक …

( Mumbai Police’s epic reply 👇🏼 when a Mumbai resident asked if I go out and meet my girlfriend – does it comes under essential or emergency category services ? https://t.co/rZ67bS3Htr pic.twitter.com/wqPOp301nY

— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) April 22, 2021

Mumbai Police's response to the guy who wanted to meet his girlfriend is the best thing on the internet today♥️

— Shivani Tanna (@shivanitanna9) April 22, 2021

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Radhe Trailer out : सलमान खान की ‘राधे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज… ईद पर गूंजेगा – राधे… देखे ट्रेलर
Next Article BREAKING NEWS : छग में 1 मई से 18 पार को…मुफ्त vaccination… CM ने PM से मांगी यह जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?